“सिर्फ शिलान्यास करके छोड़ती नहीं है बीजेपी”...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, कहा- इन्होंने अटकाया रिफाइनरी का काम

PM Modi in Balotra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ इस परियोजना की देरी के लिए कांग्रेस की गहलोत सरकार पर आरोप लगाए। पीएम मोदी ने कहा कि 2017 में केंद्र के साथ तत्कालीन राज्य सरकार का MoU हुआ लेकिन 2018 में कांग्रेस के आने का बाद ये प्रोजेक्ट अधर में लटक गया। कांग्रेस की लेटलतीफी से इसे धरातल पर उतरने में इतना समय लगा।
“2 महीने पहले यहां आग लगी लेकिन तुरंत उसे ठीक किया”
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकारें परियोजनाओं का सिर्फ शिलान्यास करके नहीं छोड़ती। वो उसे पूरा करती हैं। 2 महीने पहले यहां पर जो आग लगने का हादसा हुआ, उसे तुरंत ठीक करके उद्घाटन करने के लिए तैयार कर दिया है। ये है पार्टी की मजबूती और भारत के युवा की मेहनत। य़े आज का भारत ना अपने संकल्प से पीछे हटता है और ना ही अपनी रफ्तार कम करता है।
“2017 में MoU हुआ लेकिन 2018 में कांग्रेस ने लेटलतीफी की”
पीएम ने आगे कहा कि राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन हम कर रहे हैं। 2017 में तत्कालीन सरकार से MoU हुआ। लेकिन 2018 में 2023 तक कांग्रेस सरकार रही। उसके असयोग के कारण यहां का काम ठप रह गया। लेकिन जैसे ही डबल इंजन सरकार आई वैसे काम आगे बढ़ा और इसका लोकार्पण भी कर रहे हैं।
“जिसका शिलान्यास हम करते हैं इसका लोकार्पण भी करते हैं”
पीएम ने जनता से कहा कि आप मेरी कार्यशैली जानते हैं। जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका लोकार्पण भी करते हैं। बीते 50 सालों मे अमेरिका में एक भी रिफाइनरी नहीं बनी। यूरोप की क्षमता भी कम हो गई है। भारत आज 24 सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है। आने वाले समय में ये और बढ़ेगी। भारत सदी के सबसे बड़ ऊर्जा संकट से लड़कर उबरा है। दुनिया में अशांति से किसानों के लिए चुनौतियां पैदा होती हैं। फर्टिलाइजर के लिए समस्या पैदा हुई।
“विदेशों में 3000 रुपए में फर्टिलाइजर मिल रहा हमने 300 में दिया”
यूक्रेन युद्ध के बाद एक बोरी यूरिया की कीमत 3000 से भी ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन हम अपने किसानों को सिर्फ 300 रुपए में देते रहे। इसके लिए खजाने से लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने पड़े। सब्सिडी दी गई। सप्लाई चेन प्रभावित होने पर समाधान निकाले। दूसरे देशों में दूतावासों को जिम्मेदारी सौंपी। दूसरे देशों से खाद खरीदने को कहा। कालाबाजारियों पर सख्ती की। MSME का ध्यान रखा। इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम का नया चरण लेकर आए। इसके तहत MSME को 20 परसेंट का अतिरिक्त लोन दिया। सरकार ने 100 परसेंट गारंटी जो मोदी की गारंटी है, वो दी। उन्हें इसका लाभ मिला।
“राजस्थान में जल संकट दूर करने को कुछ नहीं किया”
पीएम मोदी ने कहा कि यही बीजेपी और कांग्रेस का बहुत बड़ा अंतर है। कांग्रेस ने कभी राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। बीजेपी क्षेत्रवाद और बंटवारे की सियासत नहीं करती। बीजेपी राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलती है।
ये भी पढ़ें- पचपदरा में PM नरेंद्र मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, CM भजनलाल ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
इस लिंक को शेयर करें

