होम/rajasthan/pm-narendra-modi-inaugurate-jodhpur-airport-new-terminal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, CM भजनलाल शर्मा रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, CM भजनलाल शर्मा रहे मौजूद
राजस्थान
04 Jul 2026, 12:03 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आ चुके हैं। जोधपुर एयरपोर्ट उतरते ही उन्होंने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का निरीक्षण के बाद उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जोधपुर सांसद और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

एक महीने बाद शुरु होगा ऑपरेशन

बता दें कि एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल के पास ही ये नया टर्मिनल भवन बनाया गया है। आज जब इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है तब इसके एक महीने बाद ही यहां से ऑपरेशन शुरू हो जाएगा।

टर्मिनल की खासियतें

इस टर्मिनल की खास बात ये है कि इसमें जोधपुरी पत्थर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इस टर्मिनल की यात्री भार क्षमता करीब 25 लाख है। साथ ही 8 बोर्डिंग गेट हैं। इसके अलावा 6 एयरो ब्रिज, 12 प्लेन की पार्किंग, 4 डिपार्चर गेट, 20 चैक इन काउंटर की भी सुविधा दी गई है।

जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते पुराने टर्मिनल पर लगातार दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में नए और आधुनिक टर्मिनल समय की जरूरत बन गया था।

ये भी पढ़ें- आ ही गया राजस्थान की किस्मत बदलने का ‘शुभ’ दिन, पचपदरा रिफाइनरी के साथ PM मोदी देंगे इन विकास कार्यों की सौगात


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.