57 ASP के साथ 24 DSP के तबादले, ताबड़तोड़ प्रशासनिक फेरबदल कर रही भजनलाल सरकार

57 ASP के तबादलों के साथ ही राजस्थान पुलिस ने 24 DSP के ट्रांसफऱ लिस्ट जारी कर दी है। पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ ने ये आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस लिस्ट में जयपुर, जोधपुर, करौली, टोंक, नागौर, समेत कई जिलों में ये ट्रांसफर किए गए।

इनमें विनोद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, गौरव सारस्वत, रमेश कुमार पारिक, उदय सिंह मीणा, मुकेश कुमार मीणा, किशोर सिंह भदौरिया, नीतू और उमेश गुप्ता समेत कई अधिकारी शामिल हैं। आदेश में अधिकारियों की वर्तमान तैनाती और नई जिम्मेदारी अलग-अलग दर्ज की गई है।
सुरेन्द्र सिंह को वृत्ताधिकारी, हिंडौन सिटी, जिला करौली से उप पुलिस अधीक्षक,SIT-SOG, जयपुर लगाया गया है। वहीं गोवर्धन सारस्वत को वृत्ताधिकारी, जायल जिला नागौर से वृत्ताधिकारी, हिंडौन सिटी, जिला करौली की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सूची में शामिल अधिकारियों को यातायात, साइबर क्राइम, महिला अपराध, एससी/एसटी प्रकरण, जिला पुलिस और अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 57 ASP के तबादले, गृह विभाग ने जारी की सूची
इस लिंक को शेयर करें

