होम/rajasthan/rajasthan-bjp-mahila-morcha-program-in-balotra-on-completing-pm-modi-12-years

बालोतरा में PM मोदी के सफल 12 सालों पर आयोजन, BJP महिला मोर्चा की IT सेल संयोजक पूजा गुरनानी के नेतृत्व में कार्यक्रम

बालोतरा में PM मोदी के सफल 12 सालों पर आयोजन, BJP महिला मोर्चा की IT सेल संयोजक पूजा गुरनानी के नेतृत्व में कार्यक्रम
राजस्थान
19 Jun 2026, 04:51 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 सालों के सफल कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा के एक खास कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के निर्देशानुसार कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर की पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूजा गुरनानी मौजूद रहीं, जबकि सह-संयोजक और सभापति सुमित्रा जैन ने अहम भूमिका निभाई।

कम तेल में भोजन तैयार कर दिया ईंधन बचाने का संदेश

बीजेपी महिला मोर्चा की इस कार्यशाला के दौरान कम तेल का इस्तेमाल कर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार किया गया और महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, ईंधन बचत और संसाधनों के सदुपयोग का संदेश दिया गया।

इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. कविता राजपुरोहित ने महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली और दैनिक जीवन में संतुलित खान-पान के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उषा चौहान और सीता चौधरी ने भी सह-संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें- कमलेश प्रजापत एनकाउंटर मामले में SP आनंद शर्मा समेत 24 पुलिस अधिकारियों को कोर्ट से मिली बड़ी राहत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.