होम/rajasthan/rajasthan-deputy-cm-diya-kumari-on-pm-modi-man-ki-baat

PM Modi Man ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात पर बोलीं दीया कुमारी- विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी

PM Modi Man ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात पर बोलीं दीया कुमारी- विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी
राजस्थान
28 Jun 2026, 04:21 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का जयपुर में आयोजन किया गया। डिप्टी CM दीया कुमारी ने इस मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने इस कार्यक्रम को जनहित और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायक बताया।

पीएम मोदी का कार्यक्रम से जुड़ती है देश भर की जनता

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ‘मन की बात’ एक ऐसा कार्यक्रम है जिससे देश की जनता को एक-दूसरे से जुड़ती है और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कई अहम बिंदुओं पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया है, जिन्हें लोग अपने जीवन में अपनाने की कोशिश भी कर रहे हैं।

खिलाड़ियों को मिल रहा है प्रोत्साहन

दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेलों में अपार संभावनाएं हैं और महिला खिलाड़ी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। राज्य और केंद्र सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और प्रयासों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। जनभागीदारी और जनता के सहयोग से ही देश विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

‘पीएम मोदी का राजस्थान में स्वागत’

4 जुलाई का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे । प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि हम उनका स्वागत करते है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' पर बोले राज्यवर्धन सिंह राठौड़- देश आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.