होम/rajasthan/rajasthan-government-bulldozer-action-on-hotels-for-rape-of-minor-in-shri-ganaganagar

श्रीगंगानगर में नाबालिग रेप मामले में अब तक 15 गिरफ्तार, पूरे जिले के होटलों की अब हो रही जांच

श्रीगंगानगर में नाबालिग रेप मामले में अब तक 15 गिरफ्तार, पूरे जिले के होटलों की अब हो रही जांच
राजस्थान
02 Jul 2026, 12:05 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

13 साल की मासूम नाबालिग से श्रीगंगागर में 3 अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म के मामले में प्रशासन लगातार कड़े एक्शन ले रहा है। पहले तो घटनास्थल वाले तीनों होटल्स को बुलडोजर से ढहाया फिर अब पूरे जिले के सभी होटल्स की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। हर होटल की जांच-पड़ताल की जा रही है कि किस तरह का होटल है। वहां कैसे लोग आते हैं, आने वाले ग्राहकों को आईडी वैरिफिकेशन होता है या नहीं...। वहीं इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गौरतलब है कि बीते बुधवार को होटलों पर बुलडोजर चलाने की ये कार्रवाई की गई। इनमें चहल चौक स्थित होटल सफायरस हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर होटल जॉय इन और बीरबल चौक पर होटल ड्रीम शामिल हैं।

एक साथ तीनों होटलों को ढहाया

कार्रवाई से पहले इन होटलों के नीचे चल रही दुकानों को मंगलवार को ही खाली करवा लिया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर कलेक्टर डॉ. अमित यादव, SP हरिशंकर समेत दूसरे अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने होटल जॉय इन, होटल ड्रीम एवं होटल सफायर पर जेसीबी मशीन चलाई।

अलसुबह 3:30 बजे प्रशासन पुलिस, नगरपरिषद और UIT के आला अधिकारी 40 सफाई कर्मचारियों की टीम, 5 जेसीबी, एक हाइड्रा मशीन लेकर होटलों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे। क्योंकि तीनों होटलों को एक साथ तोड़ने की कार्रवाई थी।

अभी तक 15 लोग गिरफ्तार

इस केस में मामला दर्ज कर जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट फॉर क्राइम्स अगेंस्ट वुमेन सेल के CEO कैलाश दान देथा को सौंपी गई थी। उन्होंने तीनों होटलों के मैनेजर समेत वहां के पूरे स्टाफ को पकड़ने की कार्रवाई की साथ ही जो लोग होटल मे ग्राहक बनकर आते थे। उन्हें भी पकड़ा। अब तक इस केस में 15 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं पुलिस ने अब जिले के सभी होटलों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इनकी जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

क्या था मामला?

28 जून को श्रीगंगानगर से केस सामने आया था कि 13 साल की एक स्कूली छात्रा को जो कक्षा 8 में पढ़ती थी। पुलिस के मुताबिक 18 जून को ये बच्ची अपने एक इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली थी और उससे मिलने के लिए श्रीविजयनगर पहुंच गई थी। रात साढ़े 10 बजे वो श्रीगंगानगर पहुंची औरघर जाने के लिए ई-रिक्शे में बैठ गई। रिक्शाचालक उसे घर छोड़ने के बजाय होटल जॉय इन ले आया।

4 दिन में 3 होटलों में 32 लोगों ने किया गैंगरेप

आरोप लगे कि यहीं से बच्ची को नशे की हालत में 4 दिनों तक 3-3 होटलों में पहुंचाया गया और इस दरमियान करीब 12 लोगों ने उसके साथ रेप किया। किसी को इस बात की खबर नहीं लगे इसलिए उन्होंने बच्ची को एक चौथे होटल ड्रीम में छिपा कर रखा गया था।

पुलिस ने इसी होटल से एक नाबालिग बच्ची को बरामद किया था। होटल संचालक और मैनेजर उसे होटल में रखकर ग्राहकों को बुलाते थे और गैंगरेप करवाते थे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा खड़ी करेंगे बीजेपी सरकार के लिए बड़ी परेशानी, नोटिस भेज कर मांगा जवाब


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.