आगे बढ़ी कर्मचारियों के ट्रांसफर की आखिरी तारीख, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर

State Employee Transfer Date: मंत्रियों के बंगले पर इन दिनों राज्य कर्मचारी अपने-अपने ट्रांसफर की अनुशंसा लेकर पहुंचे हुए हैं। क्योंकि इनके ट्रांसफर की आखिरी तारीख 5 जुलाई सरकार ने फिक्स की थी। लेकिन सरकार ने इस तारीख को अब आगे खिसका दिया। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के जारी आदेश में ये तय किया गया है कि राज्य कर्मचारियों के ट्रांसफर की आखिरी तारीख 5 जुलाई से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी गई है।
हालांकि इस लेटर में ये भी कहा गया है कि शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के शिक्षकों और बारिश के मौसम में संभावित बीमारियों के मद्देनजर चिकित्सा विभाग के कर्मियों के लिए ट्रांसफर पर बैन अग्रिम आदेशों तक वैसा ही बना रहेगा।
किसके होंगे ट्रांसफर और किसके नहीं
सरकार के आदेश के मुताबिक शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों और वर्षा काल में सम्भावित बिमारियों के दृष्टिगत चिकित्सा विभाग के कार्मिकों हेतु स्थानान्तरण प्रतिबन्ध अग्रिम आदेशों तक यथावत रहेगा।
वहीं एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड, सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग जैसे कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफडे, किड़नी के गंभीर या दूसरी प्राण घातक बीमारियों से ग्रसित कार्मिक, दीर्घावधि सेवा, दिव्यांग कर्मियों और राजकीय सेवारत पति-पत्नी मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। ये आदेश राज्य के समस्त निगमों/मण्डलों/बोर्ड/स्वायत्तशाषी संस्थाओं पर भी लागू होगा।
ये भी पढ़ें- क्या किसी साजिश का हिस्सा था काफिले में गाड़ी घुसाना या फिर ये महज हादसा? बेनीवाल ने किसकी तरफ किया इशारा
इस लिंक को शेयर करें

