IPS Transfer: पचपदरा रिफाइनरी विवाद से चर्चित SP समेत 18 IPS अफसरों के तबादले

राजस्थान सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रातोंरात 18 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। देर रात जारी आदेशों में 2 डीजी रैंक, 6 IG रैंक के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके साथ ही जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं जबकि हनुमानगढ़, जोधपुर ग्रामीण, बालोतरा और प्रतापगढ़ जिलों के SP का भी तबादला किया गया है।
अंशुमन भोमिया बने जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर
ट्रांसफर लिस्ट में जो सबसे बड़ा नाम है वो अंशुमन भोमिया का है। इन्हें जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वे इससे पहले SSB में IG के पद पर थे। वहीं, वर्तमान पुलिस कमिश्नर शरत कविराज को अब IG क्राइम ब्रांच मुख्यालय बनाया है। शरत कविराज की जोधपुर में तैनाती करीब पांच महीने पहले ही हुई थी।
अनिल पालीवाल बने गृह रक्षा महानिदेशक
वरिष्ठ IPS अधिकारी अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा (होम गार्ड्स) नियुक्त किया है। वहीं मालिनी अग्रवाल को DG (ट्रैफिक) की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का अदला-बदली किया गया है।
अजमेर और भरतपुर रेंज के IG भी बदले
तबादलों में दो अहम पुलिस रेंजों के IG भी बदले गए हैं।
-डॉ. रवि को अजमेर रेंज का नया आईजी बनाया गया।
-डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया।
-राजेंद्र सिंह को आईजी विजिलेंस मुख्यालय भेजा गया।
-कैलाश चंद्र बिश्नोई को आईजी पुलिस मॉडर्नाइजेशन एवं वेलफेयर बनाया गया।
चार जिलों के SP बदले
इस लिस्ट के मुताबिक सरकार ने चार जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए हैं।
पंकज यादव – एसपी, जोधपुर ग्रामीण
बी. आदित्य – एसपी, हनुमानगढ़
राजेश कुमार कावट – एसपी, बालोतरा
विशाल जांगिड़ – एसपी, प्रतापगढ़
कानून-व्यवस्था पर सरकार का फोकस
ये तबादला ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली थी। इसके बाद पुलिस महकमे में ये बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसे प्रशासनिक कसावट और पुलिस व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- जगन गुर्जर का भांजा है इक्का क्लब हत्याकांड का हिस्ट्रीशीटर आरोपी अनुज गुर्जर!
इस लिंक को शेयर करें

