मानसून की राजस्थान में धमाकेदार एंट्री! IMD ने जताया 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

सामान्य से 7 दिन की देरी के बाद राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है तथा अगले 2-3 दिनों में इसके राज्य के दूसरे हिस्सों में भी आगे बढ़ने की संभावना है।
IMD मौसम विभाग ने भीलवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नागौर, पाली, अजमेर, टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, डीडवाना-कुचामन, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 5 से 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 से 8 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में ज्यादातर स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश
अब तक अपेक्षाकृत शुष्क रहे पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी आगामी दिनों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं। 5 जुलाई से यहां भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- टॉयलेट जेट से मुंह में डाला पानी...2 साल के बच्चों के साथ दरिंदगी मामले में केस दर्ज, बंद हुई कंपनी
इस लिंक को शेयर करें

