राजस्थान में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 34 जिलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ की फसलों की कम हुई बुवाई

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 3 जुलाई को मानसून की एंट्री के लगभग एक हफ्ते बाद अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। बीती 10 जुलाई से अब मानूसन ब्रेक पर चला गया है। इसके चलते अब कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मानसून का एक हफ्ते सामान्य से थोड़ा कम रहा। प्रदेश के कुल 41 में से 34 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसका असर ये रहा कि प्रदेश के 34 से ज्यादा जिलों में खरीफ की फसल की बुआई नहीं हो पाई क्योंकि किसानों को बारिश का पानी ही नहीं मिला। इन जिलों में किसान ज्यादातर बाजरा, मक्का, धान, ज्वार, दालें , तिलहन शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले इनकी बुवाई में 30 प्रतिशत की कमी आई है। गौर करने वाली बात ये है कि ये 34 जिले खेती के लिए पूरी तरह बारिश के पानी पर ही निर्भर हैं।
अब कब एक्टिव होगा मानसून
मौसम विभाग जयपुर केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां बन रही हैं। राज्य के ज्यादातर भागों में 10 जुलाई से ही बारिश की गतिविधियों में कमी हो गई है। आने वाले एक सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम खासकर शुष्क रह सकता है। हालांकि जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभागों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। एक हफ्ते के बाद मानसून के दोबारा एक्टिव होने की संभावना जताई गई है।
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान
बीते दिन 10 जुलाई को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 42.5°C दर्ज किया गया वहीं सिरोही में सबसे कम 21.2°C दर्ज किया गया।
पिछले दिनों इन जिलों में हुई बारिश
केकड़ी (जिला अजमेर) में 6 सेमी, अंता (जिला बारां) में 3 सेमी, बानसूर (जिला अलवर) में 3 सेमी,लक्ष्मणगढ़ (जिला सीकर) में 2 सेमी, रामगढशेखातान (जिला सीकर) में 1 सेमी, फतेहपुर (जिला सीकर) में 1 सेमी, नवलगढ़ (जिला सीकर) झुंझनू) में 1 सेमी, देवली (जिला टोंक) में 1 सेमी, पिलानी (जिला झंझनू) में 1 सेमी, उदयपुर-वाटी (जिला झुंझनू) में 1 सेमी, शाहाबाद (जिला बारां) में 1 और 1 CM से कम कहीं-कही बारिश हुई है।
इसके अलावा चूरू तहसील (जिला चूरू) में 3 सेमी, चूरू (जिला चूरू) में 3 सेमी, तारानगर/रेणी (जिला चूरू) में 3 सेमी, रावतसर (जिला हनुमानगढ़) में 1 और 1 CM से कम कहीं-कही बारिश हुई है।
इस लिंक को शेयर करें

