बारिश से तरबतर होने वाला है राजस्थान, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी

Rajasthan Monsoon Update: 10 दिन से राजस्थानवासियों के साथ आंख-मिचौली खेल रहे मानसून के बादल अब जनता को राहत देने वाले हैं। मौसम विभाग ने अब राजस्थान में बारिश की संभावनाएं जता दी हैं और कहा है कि 20 जुलाई यानी आज से मानसून एक्टिव हो रहा है। ऐसे में भीषण उमस और गर्मी से तप रहे लोगों को मानसूनी फुहारों से जल्द राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग, जयपुर केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में राजस्थान में मानसून सक्रिय होने की प्रबल संभावना जताई गई है। मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य स्थिति की तरफ आ चुका है। 20 जुलाई को ये ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, दिल्ली, लखनऊ और रांची से होकर गुजर रही है।
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
राजस्थान के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में 20 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज कोटा और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
21 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट
21-22 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। फिर 23 से 27 जुलाई के दौरान कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, संभाग में मानसून सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।
ये भी पढ़ें- तो भारत के नेपाल जैसे हालात करने के लिए निकले हैं ये ‘कॉक्रोच’, ये प्रोपेगेंडा नहीं तो और क्या?
इस लिंक को शेयर करें

