Rajasthan Panchayat Elections: जिला प्रमुख पदों के लिए निकल रही लॉटरी, जानें कौन सी सीट आरक्षित

राजस्थान पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर आज जयपुर स्थित स्वायत्त शासन निदेशायलय में लॉटरी निकाली गई। शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में ये लॉटरी निकाली गई।
वहीं अब पंचायती राज के लिए जिला प्रमुख की आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। इनमें-
-चाकसू नगर पालिका चेयरमैन का पद समान्य रखा गया है। यहां बीते 15 साल से चाकसू नगर पालिका बोर्ड पर कांग्रेस का कब्जा जमा हुआ है। जबकि बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा बहुमत मिला हुआ है।
-कोटा जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला सीट के लिए आरक्षित।
-महिला अनारक्षित (सामान्य) के लिए फलौदी जिला प्रमुख का पद आरक्षित।
-महिला अनारक्षित (सामान्य) के लिए बीकानेर जिला प्रमुख का पद आरक्षित।
-SC महिला जिला प्रमुख पद: SC के लिए आरक्षित 8 सीटों में से 4 सीटें महिला SC के लिए आरक्षित की गई हैं। दौसा, धौलपुर, टोंक, भरतपुर SC महिला जिला प्रमुख के लिए रिजर्व हुई हैं। नागौर, डीडवाना-कुचामन, पाली, सवाईमाधोपुर SC के लिए रिजर्व की गई हैं।
-OBCजिला प्रमुख की सीट के लिए जालोर, बूंदी, ब्यावर, खैरथल-तिजारा और सीकर में जिला प्रमुख का पद आरक्षित किया गया है।
-ST के लिए आरक्षित जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी में सलूंबर, प्रतापगढ़, अलवर आए ये सीटें ST महिला के लिए आरक्षित की गईं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, अलवर, बालोतरा, जैसलमेर ST के लिए आरक्षित की गईं।
वहीं पिछले चुनाव में जिस वर्ग को जिला प्रमुख पद का आरक्षण मिला। उसे इस बार हटाया गया है। SC के लिए 8 और ST के लिए 7 जिले आरक्षित किए गए हैं। OBC के लिए 5 जिलों में जिला प्रमुख पद आरक्षित किए गए हैं। 41 जिला परिषदों में से 20 जिला प्रमुख पद महिलाओं के लिए लॉटरी से आरक्षित होंगे।
निंबाहेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए तय किया गया है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनावों आरक्षण को लेकर निकाली लॉटरी, जानें कौन सी सीटें होंगी आरक्षित
इस लिंक को शेयर करें

