ध्यान से सुनो मोबाइल एप से ई-रिक्शा लॉक करने वालों...छोड़ेगी नहीं जयपुर पुलिस, जारी की चेतावनी

राजस्थान समेत देश भर में मोबाइल एप से ई-रिक्शा लॉक करने के मामलों की बढ़ोतरी से अब रिक्शा ड्राइवर्स डरे-सहमे हैं। वो काम पर जाने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में अब राजस्थान पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है और एक चेतावनी जारी की है। पुलिस का साफ कहना है कि इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई होगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
मजाक मस्ती से भी डर रहे ई-रिक्शा चालक
जयपुर DCP साउथ राजर्षि राज ने कहा कि मोबाइल एप से ई-रिक्शा लॉक कनरे के मामले में अभी तक किसी ने केस दर्ज नहीं कराया है। लेकिन इससे ई-रिक्शा चालकों में डर बैठ गया है और वो काम पर जाने से कतरा रहे हैं।
रिक्शे को लॉक करने वाला है ये ऐप
DCP ने कहा कि जिस मोबाइल एप से ई-रिक्शा लॉक किए जा रहे हैं, वो एक चाइनीज़ एप है, और ई-रिक्शे भी चाइनीज़ बैट्री से चलते हैं। ये ऐप इसीलिए काम में लिया जाता है कि जब ई-रिक्शा कहीं चोरी हो जाए तो उसे इस एप की मदद से लॉक किया जा सके ताकि चोर इसे कहीं और ले जा ना पाए। इसका कोई आर्थिक नुकसान नहीं है लेकिन इससे चालकों को अपने मस्ती-मजाक के लिए बेवजह परेशान किया जा रहा है।
क्या है ये एप
दरअसल BAT-BMS नाम का चाइनीज़ एप इसीलिए बनाया गया है कि ई-रिक्शे के चोरी होने पर उसे लॉक किया जा सके। जिसके ज़रिए ब्लूटूथ से कनेक्ट कर ई रिक्शा की बैटरी को लॉक कर दिया जाता। लेकिन देश भर में इसका अब गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। असामाजिक तत्व ऐसा कर फिर ई-रिक्शा को शुरू करने के नाम पर अवैध पैसे भी मांगे जा रहे हैं।
ऐसे में रिक्शा चालक भी अपने फोन में BAT-BMS एप डाउनलोड कर लें और फिर सेटिंग से ब्लुटूथ ऑन करें और वहां से बैटरी को चालू करते हीं ई-रिक्शा काम करना शुरू कर देगा।
ये भी पढ़ें- आगे बढ़ी कर्मचारियों के ट्रांसफर की आखिरी तारीख, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर
इस लिंक को शेयर करें

