Rajasthan Weather Update: 2 दिन तक प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 जून से फिर हीटवेव के लिए हों जाएं तैयार

Rajasthan Storm Rain Alert: राजस्थान में मौसम का बदलाव जारी है। IMD जयपुर ने अगले 2 से 3 दिनों तक जयपुर, सीकर, अजमेर, अलवर समेत कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। 8 जून के बाद पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और फलौदी जैसे क्षेत्रों में हीटवेव का असर शुरू हो सकता है। जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इन जिलों में दर्ज की गई बारिश
बीते 24 घंटों में राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं हीटवेव का असर किसी भी जिले में नहीं दिखा। पूर्वी राजस्थान के डग (जिला झालावाड़) में 14 मिमी, भीलवाड़ा और झालरापाटन 2 और 2 मिमी से कम कहीं-कही बारिश हुई है।
वहीं पश्चिमी राजस्थान के डूंगरगढ़ (बीकानेर) में 14 मिमी, नोखा (बीकानेर) में 12 मिमी और 10 मिमी से कम कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है।
इन जिलों में आज भी अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग, जयपुर केंद्र ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
5 से 8 डिग्री तक गिरा तापमान
मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है वर्तमान में प्री-मानसून के एक्टिव होने और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सिस्टम पूरे पूर्वी राजस्थान पर अपना असर दिखा रहा है। आंधी-बारिश के चलते तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- एक दशक में इतना बढ़ गया धरती का तापमान, क्या सिर्फ कार्यक्रमों तक ही सीमित रहेगा पर्यावरण दिवस?
इस लिंक को शेयर करें

