होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-monsoon-status-rain-alert-in-6-district

राजस्थान में आज से फिर सक्रिय हो रहा मानसून, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज से फिर सक्रिय हो रहा मानसून, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान
15 Jul 2026, 10:26 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan Weather: राजस्थान में धीरे-धीरे मानसून फिर से रफ्तार पकड़ता हुआ दिख रहा है। जयपुर में तो बीते दिनों से बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई लेकिन करौली, धौलपुर समेत कुछ पूर्वी जिलों और श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जैसे पश्चिमी जिलों में बीते दिन बारिश हुई। हालांकि तापमान में कुछ खास गिरावट नहीं आई। पूरे प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा।मौसम विभाग के मुताबिक 15 जुलाई यानी आज मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। ऐसे में दौसा, करौली, भरतपुर, अलवर, डीग और धौलपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की या नाममात्र बारिश दर्ज की गई। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। बीते दिन श्रीगंगानगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून की बढ़ेंगी गतिविधियां

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल व्यापक राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- बीजेपी के लिए काम और बदले में 500 किमी दूर ट्रांसफर मिला, सोशल मीडिया पर फूटा हेडमास्टर का दर्द, मंत्री के बेटे का रद्द तबादला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.