Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान में मानसून आने में दे रही हो रही लेकिन प्री-मानसून एक्टिविटी लगातार सक्रिय है। बीते रविवार भी दिन भर की उमस के बाद आधी रात के बाद मौसम बदला और जयपुर समेत कई जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य के 25 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है।
बीते दिन कुछ जगह बारिश कुछ जगह भीषण गर्मी
बीते दिन राजस्थान के श्रीगंगानगर में पूरे प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अलवर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते दिन अरनोद (जिला प्रतापगढ़) में 9 सेमी, धरियाबाद (जिला प्रतापगढ़) में 9 सेमी, कपासन (जिला चित्तौड़गढ़) में 5 सेमी, राजगढ़ (जिला अलवर) में 4 सेमी, मावली (जिला उदयपुर) में 4 सेमी, उदयपुर हवाई अड्डा (जिला उदयपुर) में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।
राशमी (जिला चित्तौड़गढ़) में 3 सेमी, बामनवास (जिला सवाई माधोपुर) में 3 सेमी, प्रतापगढ़ (जिला प्रतापगढ़) में 3 सेमी, गंगापुर (जिला सवाई) माधोपुर में 3 सेमी, दौसा (जिला दौसा) में 2 सेमी, बसवा (जिला दौसा) में 2 सेमी, छोटीसादड़ी (जिला प्रतापगढ़) में 2 सेमी, रामगढ़ (जिला अलवर) में 2 और 2 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 1 CM से कम कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग, जयपुर केंद्र ने अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, सलूम्बर, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ तथा जयपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार चल सकती हैं। साथ ही मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
कब आएगा मानसून
IMD, जयपुर केंद्र की दी जानकारी के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ भागों से होकर गुजर रही है। आगामी 3-4 दिनों में गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
कोटा, उदयपुर संभाग कुछ भागों में आगामी 3-4 दिनों के दौरान तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 2 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 3 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान पर गिरेगी गाज, निर्मला सीतारमण OUT? मोदी कैबिनेट से 3 मंत्रियों की छुट्टी?
इस लिंक को शेयर करें

