होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-rain-alert-in-20-district-including-jaipur

Rajasthan Weather Update: आज प्रदेश के 20 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कब बरसेंगे बदरा

Rajasthan Weather Update: आज प्रदेश के 20 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान
24 Jun 2026, 10:21 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan Weather Today: भारत में मानसून की एंट्री के साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। बीते दिन की तेज उमस भरी गर्मी के बाद आधी रात को मौसम ने जोरदार पलटी मारी और सुबह तक जयपुर समेत कई जिले बारिश से तरबतर हो गए। जयपुर के कई हिस्सों में सुबह-सुबह बारिश हुई। तेज हवाओं ने भी मौसम सुहाना बनाया हुआ है। जिससे लोगों के गर्मी से काफी राहत मिली है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग, जयपुर केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट दे दिया है। इनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। वहीं बूंदी, कोटा, बारां में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन, गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और साथ में बारिश होगी।

बीते दिन भी इन जिलों में हुई बारिश

राजस्थान के पूर्वी हिस्से के एक-दो जगहों पर बीते दिन मेघगर्जन और कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई साथ ही पश्चिमी हिस्से में भी हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कहीं पर भी हीट वेव दर्ज नहीं की गई।

पूर्वी राजस्थान के सांगोद (जिला कोटा) में 1 CM, सीकर तहसील (जिला सीकर) में 1 CM और 1 CM से कम कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में डीडवाना (जिला नागौर) में 2 सेमी, डूंगरगढ़ (जिला बीकानेर) में 1 सेमी और 1 सेमीसे कम कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है।

राजस्थान में कब होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मानसून की एंट्री 28 से 30 जून के बीच होने की संभावना है। इसके साथ ही 2 जुलाई तक इसके प्रदेश में आगे बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। वहीं प्री-मानसून में पूरे देश में सबसे ज्यादा राजस्थान में सबसे ज्यादा राजस्थान में बारिश हुई है। प्री-मानसून के अवधि में सामान्य से 55 प्रतिशत ज्यादा बारिश राजस्थान में दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ जैसा हादसा के इंतजार में जयपुर? नगर निगम की फायर ब्रांच ने कोचिंग सेंटर्स पर की कार्रवाई


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.