Rajasthan Weather Update: 28 जून को 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, 43.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा फलोदी

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधि लगातार सक्रिय है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। बीते दिन भी झालावाड़, पाली समेत कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई। वहीं जयपुर में एक दिन पहले हुई बारिश के बावजूज उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। लेकिन मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने 28 जून को 21 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें जयपुर भी शामिल है।
किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग, जयपुर केंद्र के मुताबिक जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, करौली, अलवर, भरतपुर और सीकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम दर्जे का बारिश की संभावना है।
वहीं नागौर, डीडवाना-कुचामन, चूरू, ब्यावर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, दौसा, डीग और धौलपुर में बारिश का येलो अलर्ट है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं वहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
फलोदी सबसे गर्म इलाका रहा
मौसम विभाग, जयपुर केंद्र की दी जानकारी के मुताबिक पूर्वी राजस्थान का अधिकतम तापमान वनस्थली में 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में फलोदी 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्व में अलवर रहा तो पश्चिम में पाली का जवाई डैम का 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते दिन इन जगहों पर हुई बारिश
बीते दिन राजस्थान के पूर्वी भाग में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, 1-2 जगहों पर भारी बारिश हुई और पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में कहीं पर भी हीट वेव दर्ज नहीं की गई।
पूर्वी राजस्थान के दानपुर (जिला बांसवाड़ा) 7 सेमी, मांगरोल (जिला बारां) 5 सेमी, मनोहर थाना (जिला झालावाड़) 5 सेमी, अलवर जिले (जिला अलवर) 4 सेमी, पिरावा (जिला झालावाड़) 4 सेमी, अकलेरा (जिला झालावाड़) 4 सेमी, खुशालगढ़ (जिला झालावाड़) में 3 सेमी, प्रतापगढ़ (जिला प्रतापगढ़) 3 सेमी, सिकराय (जिला दौसा) 3 सेमी, पिंडवाड़ा (जिला सिरोही) 2 सेमी, बकानी (जिला झालावाड़) 2 सेमी, अरनोद (जिला प्रतापगढ़) 2 सेमी, रेवदर (जिला सिरोही) 2 सेमी, डग (जिला झालावाड़) 2 सेमी, बारी-सादड़ी (जिला चित्तौड़गढ़) 2 सेमी, असनावर (जिला झालावाड़) 2 सेमी, झालरापाटन (जिला झालावाड़) 2 सेमी और 2 CM से कम बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में देसूरी (पाली ज़िला) 4 और 1 CM से कम कहीं-कहीं बारिश हुई है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में तबाही मचाने वाला था गैंगस्टर रोहित गोदारा, जानिए क्या थी पूरी प्लानिंग
इस लिंक को शेयर करें

