होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-storm-rain-in-jaipur-orange-alert-imd

Rajasthan Weather Update: जयपुर समेत इन जिलों का 2-3 डिग्री तक गिरा पारा, आज फिर तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: जयपुर समेत इन जिलों का 2-3 डिग्री तक गिरा पारा, आज फिर तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर
30 May 2026, 02:20 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Weather update: राजस्थान में 29 मई से जो आंधी-बारिश का दौर शुरू हुआ है उससे राजस्थानवासियों को नौतपा के इस भीषण गर्मी से राहत दी है। राजधानी जयपुर में भी बीते दिन शाम से मौसम में जो बदलाव हुआ। पहले 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली और फिर तेज गरज-चमक से साथ बिजली चमकी। शाम करीब 8 बजे से अचानक जो जबरदस्त बारिश शुरू हुई उससे जयपुर वासियों के चेहरों पर राहत की मुस्कान आई। कुछ देर बाद जमकर ओले भी गिरे। कई जगह पोल गिर गए, पेड़ों की टहनियां टूट गईं। सिर्फ जयपुर ही नहीं बल्कि दौसा, अलवर, भरतुपर जैसे जिलों में तेज आंधी-बारिश तूफान था। दौसा में दो लोगों की मौत भी इस आंधी में हो गई। सीकर में रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की डिब्बे पलट गए।

https://t.co/qZvcaQViUc@moesgoi @RWFC_ND @DDNewsHindi @IMDWeather
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 30, 2026

आज क्या है मौसम का हाल?

जयपुर के मौसम विभाग की दी जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी व बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश बाड़ी, धौलपुर में 58 मिमी दर्ज हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है और बिजली भी चमक सकती है।

44 डिग्री से नीचे आ सकता है तापमान

राजस्थान के कुछ हिस्सों में ये आंधी-बारिश अगले 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे आ सकता है। वहीं हीटवेव से राहत भी मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज आँधी-बारिश हो सकती है। 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में भी हल्की बारिश और आँधी की संभावना जताई गई है। हालांकि जयपुर में आज 30 मई को आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! 1 जून से नहीं होगी पेट्रोल पंप की हड़ताल


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.