होम/rajasthan/rajendra-gudha-protests-against-islampur-renaming-takes-out-22-km-foot-march-in-jhunjhunu

इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में राजेंद्र गुढ़ा का पैदल मार्च, तबीयत बिगड़ी तो सड़क पर लेटे, बोले- 'नाम बदला तो इनका नाम बदल देंगे'

इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में राजेंद्र गुढ़ा का पैदल मार्च, तबीयत बिगड़ी तो सड़क पर लेटे, बोले- 'नाम बदला तो इनका नाम बदल देंगे'
राजस्थान
15 Jun 2026, 03:39 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajendra Gudha Islampur Name Change Protest: झुंझुनूं में गांव का नाम बदलने को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सामने पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें हाॅस्पिटल ले जाने लगे लेकिन गुढ़ा ने मना कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद उनके समर्थकों ने उन पर पानी छिड़का।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रशासन ने हमें टेंट नहीं लगाने दिया। हमारे पास छाया की व्यवस्था नहीं है। मैं छाया में जाकर बैठ जाऊं और मेरे साथी धूप में खड़े रहे ऐसा नहीं हो सकता। पैदल मार्च के दौरान गुढ़ा ने एक युवक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये कर्मा भाई हैं। ये मुस्लिम राजपूत हैं और मैं हिंदू राजपूत हूं। हम दोनों पीढ़ियों से यही रह रहे हैं। शेखावटी का इतिहास है राव शेखा के हर युद्ध में मुस्लिमों ने साथ दिया था।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

राजेंद्र गुढ़ा ने आगे कहा कि आज ये गांव का नाम बदल रहे हैं कल ये शेखावटी का नाम भी बदल देंगे। अगर ऐसा हुआ तो हम उनका नाम बदल देंगे। बता दें कि पूरा मामला बीजेपी विधायक राजेंद्र भांबू के एक पत्र के बाद शुरू हुआ। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर इस्लामपुर गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने को कहा। इसके बाद सीएमओ ने पत्र लिखकर कलेक्टर से इस संबंध में जानकारी मांगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

जानें क्या बोले कलेक्टर

इस मामले का हवा तब मिली जब पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा इनके समर्थन में उतर आए। उन्होंने ऐलान किया था कि वे 15 मार्च को अपने समर्थकों के साथ नाम बदलने के विरोध में पैदल मार्च निकालेंगे। इस पूरे मामले पर कलेक्टर अरुण गर्ग ने कहा कि इस्लामपुर का नाम बदलने के लिए आवेदन मिला है। जिसकी जांच प्रक्रिया अभी चल रही है। हमारे सामने 200 साल पुराने रिकाॅर्ड और 1897 के दस्तावेज पेश किए गए हैं। पूरा काम प्रोसेस के साथ ही पूरा होगा।

ये भी पढ़ेंः 'राजस्थान और जोधपुर में पेयजल की दुर्दशा के लिए अशोक गहलोत जिम्मेदार', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पूर्व सीएम पर बड़ा हमला

ये भी पढ़ेंः ड्रग कंट्रोलर ने PBM हाॅस्पिटल से लिए दवाइयों के सैंपल, प्रसूताओं की किडनी खराब मामले में बड़ा एक्शन, इलाज में काम ली गई दवाएं उपयोग से हटाई


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.