राजसमंद में हाॅस्पिटल कर्मी की सड़क हादसे में मौत के बाद तनाव, लोगों ने पुलिस पर फेंके पत्थर, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Rajsamand hospital worker death protest: राजसमंद के देवगढ़ में शनिवार दोपहर को तनाव की स्थिति बन गई। यहां पर हाॅस्पिटल के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजन गुस्सा हो गए। मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ हाॅस्पिटल के बाहर पहुंच और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की। बता दें कि जब प्रदर्शनकारियों की मांगें मानने से प्रशासन ने इनकार किया तो लोग गुस्सा हो गए पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी करने लगे।
मामले को बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। इस दौरान पुलिस ने दो ग्रामीणों को डिटेन कर लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख भीम पंचायत समिति के उपप्रधान नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनको भी डिटेन कर लिया। इसके बाद ग्रामीण पूरी तरह उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे।
पथराव से पुलिसकर्मी हुआ घायल
गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों को बचने के लिए पीछे हटना पड़ा। पथराव के कारण एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसेे प्राथमिक उपचार के लिए हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। उधर ग्रामीणों की मांग है कि जब तक मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः ‘ये जातिगत कार्रवाई’...,EO सस्पेंड मामले में रितु बनावत के खिलाफ सड़कों पर कुशवाहा समाज, पुतला फूंका
ये भी पढ़ेंः भारत रफ्तार के स्टिंग ऑपरेशन का असर, नगर निगम ने सीज़ किया फेमस बार 'द बॉस'
इस लिंक को शेयर करें

