रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच में अचानक उठने लगा धुआं, घबराकर डिब्बे से उतरे यात्री, जानें पूरा मामला

Ranthambore Express smoke incident: इंदौर से जोधपुर आ रही रणथंभौर एक्सप्रेस 12465 के जनरल कोच के नीचे से अचानक धुआं निकलने के कारण अफरा-तफरी मच गई। घटना मध्यप्रदेश के रतलाम स्थित लूणी-रीछा स्टेशन पर सुबह पौने 10 बजे की है। धुआं निकलता देख 15 मिनट में यात्री नीचे उतर गए। मौके पर पहुंचे जीआरपी और रेलवे के अधिकारी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बताया कि ब्रेक जाम हो गए थे इस कारण धुआं निकल रहा था। रेलवे की टेक्निकल टीम ने कोच की जांच की। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।
अन्य डिब्बों से भी नीचे उतरे लोग
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक यात्री अमित मीणा ने बताया कि वह महाकाल उज्जैन में दर्शन कर जनरल कोच में जयपुर आने के लिए बैठा। इस दौरान रतलाम के पास अचानक धुआं उठा और बदबू आने लगी। इसके बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाने लगे। कुछ ही मिनट में डिब्बा पूरी तरह खाली हो गया।
भय के कारण अन्य डिब्बों के यात्री भी ट्रेन से नीचे उतर गए। वहीं रेलवे की टेक्निकल टीम ने बाद में बताया कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए थे। ऐसे में ब्रेक जाम थे इस कारण धुआं उठने लगा। हालांकि अभी स्टेशन मास्टर या रेलवे के पीआरओ की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ेंः उदयपुर में जिप लाइन राइड करने पहुंचे 3 टूरिस्ट 70 फीट की ऊंचाई पर फंसे, गुजरात से आए थे, टीम ने ढाई मिनट में किया रेस्क्यू
ये भी पढ़ेंः पंजाब से आकर जयपुर में चेन स्नेचिंग करते थे बदमाश, सोडाला पुलिस ने 2 को दबोचा, आधा दर्जन वारदातों को दिया अंजाम
इस लिंक को शेयर करें

