उदयपुर में जिप लाइन राइड करने पहुंचे 3 टूरिस्ट 70 फीट की ऊंचाई पर फंसे, गुजरात से आए थे, टीम ने ढाई मिनट में किया रेस्क्यू

Udaipur zipline Incident: उदयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिप लाइन राइड के दौरान 3 टूरिस्ट 70 फीट की ऊंचाई पर फंस गए। इसके बाद जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। इसके बाद वहां मौजूद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तीनों टूरिस्ट का रेस्क्यू किया। बता दें कि रेस्क्यू टीम ने ढाई मिनट में ही तीनों टूरिस्ट का रेस्क्यू कर लिया। घटना बुधवार शाम की है जिसका वीडियो आज सामने आया है।
वीडियो रोड पर खड़े होकर वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर वाहन चल रहे हैं जबकि 70 फीट की ऊंचाई पर तीन टूरिस्ट हवा में झूल रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में जिप राइड संचालक का कहना है कि अचानक मौसम बदलने और तेज हवा चलने के कारण ऐसा हुआ था।
गुजरात से घूमने आए थे 4 दोस्त
जानकारी के अनुसार गुजरात के चार दोस्त सुनील, अल्पेश, ऋत्विक और सुमित जिप लाइन राइड करने आए थे। चारों दोस्त दीनदयाल पार्क से दो-दो के ग्रुप में जिप लाइन पर सवार हुए। एक ग्रुप को दूसरे छोर पर जाना था। लेकिन जैसे ही 20 मीटर आगे आए तेज हवा के कारण बीच में ही अटक गए। ऊंचाई पर होने के कारण दोनों घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।
ये भी पढ़ेंः JDA के खिलाफ जनता का धरना, सरकार के शहरी सेवा शिविर-2026 के पट्टों का नियम नहीं मान रहे अधिकारी
ये भी पढ़ेंः 22 जून को जाट आरक्षण की विशाल रैली करने जा रहे बेनीवाल, राजस्थान के सबसे बड़े आंदोलन का दावा
इस लिंक को शेयर करें

