होम/rajasthan/ravindra-singh-bhati-on-kirodi-lal-meena-after-hanuman-beniwal

हनुमान बेनीवाल के बाद अब रविंद्र भाटी उतरे किरोड़ी के समर्थन में, बोले- वो मजबूत नेता, उनके खिलाफ राजनीति षड्यंत्र

हनुमान बेनीवाल के बाद अब रविंद्र भाटी उतरे किरोड़ी के समर्थन में, बोले- वो मजबूत नेता, उनके खिलाफ राजनीति षड्यंत्र
राजस्थान
11 Jun 2026, 04:51 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

राजस्थान की सियासत में इन दिनों किरोड़ी लाल मीणा पर आरोप मढ़े जा रहे हैं। विपक्ष कह रहा है कि राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के 2 करोड़ 47 लाख रुपए की रिश्वत लेने के बाद विपक्ष किरोड़ी पर हमलावर हो गया है कि किरोड़ी के करीबी ने ये कांड किया है तो किरोड़ को जरूर इन सबके बारे में पता होगा। इसे लेकर अब वो किरोड़ी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ किरोड़ी के पक्ष में RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल तक उतर आए और अब तो शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी खुलकर किरोड़ी लाल मीणा को समर्थन दे दिया है।

‘किरोड़ी के खिलाफ ये राजनीतिक षड्यंत्र’

मीडिया से बातचीत करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि, “किरोड़ी लाल मीणा बड़े नेता हैं। संघर्ष की भट्टी से वो निकल कर आए हैं। आज जो तमाम चीजें हो रही हैं उनके साथ, जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो सब पता है कि कौन करा रहा है। मुझे लगता है मजबूत नेता हैं वो इस परिस्थिति से निकल जाएंगे कोई बड़ी चीज नहीं है। ये राजनीतिक षड्यंत्र है उनके खिलाफ। मुझे नहीं पता कि कौन है, मैं तो धोरों में रहता हूं। लेकिन मुझे याद है कि कुछ समय पहले सीमेंट के लिए आंदोलन हो रहा, तब भी किरोड़ी लाल मीणा ने कितनी चोटें खाई थीं, फिर भी वो नहीं रुके थे। उन्होंने फिर भी लड़ाई लड़ी तो ये भी जीत ही जाएंगे।“

‘अगर नेता काम करें तो हम विरोध ही क्यों करें’

रविंद्र भाटी ने कहा कि चर्चाएं हमेशा जीवन में चलती रहती हैं। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप हमेशा चलता रहता है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जनता के लिए उनकी लिए काम करते रहे जीवन भर। हम विरोध प्रदर्शन नहीं करे, लोगों को परेशान ना करेंगे, अगर नेता काम करें तो हमें ये सब करने की जरूरत नहीं होगी।

किरोड़ी खुद बोले- कोई हथकड़ी नहीं जो मेरे हाथों में डल सके

बीते दिन करौली में किरोड़ी लाल मीणा ने एक जनसभा में जनता के सामने इस मामले पर कहा था कि विरोधी चाहे कितना भी जोर लगा लें, उनके पास ऐसी कोई हथकड़ी नहीं है जो डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के हाथों में डाली जा सके। मेरी एक छोटी सी कमजोरी रही कि जो लोग मेरे साथ थे, उनके गलत कामों की मुझे जानकारी नहीं थी और उन्होंने गड़बड़ियां कर दीं।” किरोड़ी लाल मीणा ने ये भी साफ कर दिया कि उन्होंने अपनों को भी नहीं बख्शा। गड़बड़ी करने वालों को ना सिर्फ बेनकाब किया, बल्कि उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भी भिजवाया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि किरोड़ी के नाम का इस्तेमाल करके कोई लूट मचाए, यह जीते-जी मुमकिन नहीं है।

ये भी पढ़ें- जनता के सामने किरोड़ी का हूंकार, बोले- ऐसी कोई हथकड़ी नहीं जो मेरे हाथों में डल सके


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.