‘अपने बेटे जैसा प्यार मुझे करते हैं गहलोत, पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बदले सचिन के सुर, साथ दिखाई दिए Ex CM गुट के नेता

Sachin Pilot on Ashok Gehlot in Dousa: दौसा में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि के मौके पर सचिन पायलट ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए। इसमें दो खास बातें थी कि एक तो ये कि सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के लिए फिर से एक बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत मुझे अपने बेटे की तरह स्नेह करते हैं, दूसरा ये कि इस श्रद्धांजलि सभा में अशोक गहलोत गुट के नेता सचिन पायलट के साथ मौजूद थे।
‘वैभव गहलोत जैसा स्नेह और लगाव मेरे साथ रखते हैं गहलोत’
सचिन पायलट ने यहां मीडिया को कहा कि, “अशोक गहलोत की जो बात मैंने सुनी और जो बात मुझे कहनी है आपसे वो ये कि जो लगाव अशोक गहलोत को अपने बेटे वैभव गहलोत से स्नेह और लगाव है वही लगाव और स्नेह मुझसे भी है। हम सब कांग्रेस के सिपाही है। राहुल गांधी ने जो संदेश पूरे देश में दिया है कि हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है मिलकर बीजेपी की दमनकारी शासन का मुकाबला करना है उसमें हम सभी छोटे-बड़े नेता मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम इसमें जरूर सफल होंगे।“
सचिन पायलट ने कहा कि 26 साल पहले मेरे पिता (राजेश पायलट) दुनिया से विदा हुए थे। जो उन्होंने अपने जीवन में किया और कर दिखाया। चाहे वो फौज की सेवा हो, राजनीति की सेवा हो, आने वाले पीढ़ी उनके काम से उनके प्रेरणा लेकर आगे देश को बनाने में मदद करे।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द पर बोले पायलट
मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर सचिन पायलट ने कहा कि राज्यसभा चुनाव चल रहे हैं, समयसीमा से पहले मीनाक्षी नटराजन का नामांकन अवैध रूप से कैंसिल किया। ये अप्रत्याशित है कि राष्ट्रीय पार्टी का जिसका बहुमत हो उसका नामांकन बिना किसी कारण के रद्द किया गया। उनके ऊपर कोई मुकदमा, कोई FIR नहीं है। उन्हें एक नोटिस भेजा था कोर्ट ने बस, सुप्रीम कोर्ट का साफ फैसला है कि छोटी-मोटी गलती से किसी का नामांकन रद्द नहीं कर सकते।
बीजेपी को भी लपेट गए सचिन पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि नीट पेपर से बीजेपी ने 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब कर दिया। तेल के दाम बढञ रहे हैं, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। बीजेपी के खिलाफ अब देश एकजुट हो रहा है। 12 साल हो गए बीजेपी को, कब तक ये इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू का नाम लेकर उन्हें कोसते रहेंगे ये अपना रिपोर्ट कार्ड कब पेश करेंगे।
सभा में सचिन पायलट के साथ दिखे अशोक गहलोत गुट के नेता
राजेश पायलट की पुण्यतिथि सभा में सबसे अनोखा नजारा राजस्थान की सियासत का देखने को मिला। वो ये कि इस सभा में अशोग गहलोत गुट के नेताओं का जमावड़ा दिखा। इस कार्यक्रम में गहलोत गुट के बीडी कल्ला, रघु शर्मा, शकुंतला रावत, प्रताप सिंह खाचरियावास, कांति मीणा, मनोज मेघवाल, लक्ष्मण मीणा, नरेंद्र बुढ़ानिया, संयम लोढ़ा, रतन देवासी जैसे नेता इस कार्यक्रम में सचिन पायलट के साथ देखे गए।
पायलट गुट के ये नेता भी साथ
वहीं पायलट गुट के नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। इनमें हेमाराम चौधरी, धीरज गुर्जर, मुरारी मीणा, डीसी बैरवा, निर्मल चौधरी, अमीन कागजी, राजेश चौधरी, अर्चना शर्मा, सुचित्रा आर्य, राकेश पारीक, मुकेश भाकर, अनिल चोपड़ा, सतवीर चौधरी, रामस्वरूप कसाना, इंद्राज गुर्जर, सुरेश मोदी, जितेंद्र सिंह शेखावत, नाथूराम सिनोदिया, रमेश मीणा, लाखन मीणा, मनीष यादव, अभिमन्यु पूनिया, कुलदीप इंदौरा, प्रशांत बैरवा, जितेंद्र सिंह, सोहन ढील और वेदप्रकाश सोलंकी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- क्या राजस्थान एक बार फिर देखने को तैयार है गहलोत पायलट की अदावत...वार-पलटवार का शुरु हो चुका है दौर
इस लिंक को शेयर करें

