CJP प्रोटेस्ट पर राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट का बयान, कहा- ऐसा क्या है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे?

Sachin Pilot on CJP Protest: जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के नाम पर हो रहे कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर राजस्थान के दिग्गज नेता और AICC महासचिव सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से सहानुभूति दिखाकर उनकी मांगों को सुनना चाहिए और मानना चाहिए।
2 लाख बच्चों ने री-नीट नहीं दिया- पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि सरकार ने छात्रों से कोई संवाद नहीं किया कोई चर्चा नहीं की। ऐसा नहीं था कि उन्होंने अचानक से ये प्रोटेस्ट किया, वो कई दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे थे। सरकार की जिम्मेदारी तो बनती है ना। उनकी मांगों को सुनते विचार करते। इस देश की शिक्षा प्रणाली ध्वस्त हो चुकी है। आजकल ये जो कोचिंग सेंटर्स चल रहे हैं, प्राइवेट ट्यूशन जो माफिया बना हुआ है पेपर लीक करने का। इस बार री-एग्जाम में 20 लाख छात्र आए, 2 लाख बच्चे नहीं आए तो उनका तो मौका चला गया है। उनका क्या होगा अब।
सरकार भविष्य में छात्रों के साथ ऐसी हरकत ना करे
सचिन पायलट ने कहा कि ये जो अविश्वास पैदा हुआ है शिक्षा प्रणाली को लेकर। कल जो स्टूडेंट्स के प्रति सरकार का रवैया सामने आया है। हजारों बच्चे अपनी मांग मनवाने के लिए आए थे। इसलिए उन लोगों में आक्रोश फैल गया था। सरकार को चाहिए कि भविष्य में इस तरह की कोई हरकत ना हो।
‘संसद मे कांग्रेस उठा रही छात्रों की आवाज’
पायलट ने कहा कि अभी संसद का मानसून सत्र चल रहा है, कांग्रेस पुरजोर तरीके से उनकी मांगों को उठा रही है। ये बच्चे भारत का भविष्य हैं। अगर इनकी मांगों पर इस तरह से बर्ताव किया जाएगा, उन्हें पीटा जाएगा, खदेड़ा जाएगा तो ये नकारात्मक संदेश जाता है। छात्र मजबूती से अपनी मांगों को मनवाएं और सरकार सहानुभूति दिखाकर उनकी बातों को सुने, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें।
ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का हाईकोर्ट का आदेश, घायल छात्रों से जेपी नड्डा ने की मुलाकात
इस लिंक को शेयर करें

