होम/rajasthan/sachin-pilot-to-visit-dungarpur-bap-mp-rajkumar-roat

राजकुमार रोत के गढ़ को हिलाने को तैयार सचिन पायलट! किसे चुनेगी वागड़ की जनता

राजकुमार रोत के गढ़ को हिलाने को तैयार सचिन पायलट! किसे चुनेगी वागड़ की जनता
राजस्थान
13 Jul 2026, 03:50 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

कांग्रेस के दिग्गज नेता अब वागड़ में बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत से भिड़ने जा रहे हैं। भारत आदिवासी पार्टी के वो फायरब्रांड नेता, जिनके आगे कांग्रेस और बीजेपी की ज़मीन पैर छोड़ चुकी है। आदिवासी वोटर्स का भरोसा इस कदर राजकुमार रोत पर है कि वागड़ में पारंपरिक पार्टियाँ लगभग गायब सी हो गई हैं। ऐसे में कांग्रेस यहां अपनी पैठ वापस बनाने के लिए सचिन पायलट के चेहरे पर भरोसा जता रही है।

13-14 जुलाई को आदिवासी बहुल 4 जिलों के दौरे पर पायलट

दरअसल सचिन पायलट 13 और 14 जुलाई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर, उदयपुर के दौरे पर हैं। आज वे बांसवाड़ा दौरे पर हैं। झालोद से कुशलगढ़, बांसवाड़ा जाते वक्त कई जगहों पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। कई जगह उन्होंने लोगों से आत्मिक मुलाकात की। वे यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक हुरतिंग खड़िया की 9वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन सियासत के जानकार जानते हैं कि पायलट का ये दौरा सिर्फ एक श्रद्धांजलि सभा नहीं है। ये सीधे राजकुमार रोत के गढ़ में कांग्रेस के रिवाइवल का बिगुल है।

‘गावों, युवाओं, किसानों का विकास नहीं’

मीडिया से भी यहां पायलट ने कहा कि मुझे खुशी है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई है। इस पूरे इलाके ने हमेशा से कांग्रेस को समर्थन दिया है। मैं देख रहा हूं कि यहां पर गांवों का विकास नहीं हुआ है, जो उम्मीदें थीं किसानों को वो नहीं पूरी हुईं, नौजवान हताश है, लेकिन अब हमारे कार्यकर्ताओं में जोश है अब कांग्रेस को दोबारा मौका मिलेगा तो जरूर यहां पर पार्टी को जिताने की कोशिश होगी। कांग्रेस का प्रतिनिधि यहां पर होगा।

राजकुमार रोत से पायलट की टक्कर?

सियासी जानकार कह रहे हैं कि वागड़ में कांग्रेस के कद्दावर नेता गणेश घोघरा लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रोत की लोकप्रियता को हिला नहीं पाए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज़ है कि हाईकमान पायलट को यहां एक बड़े रणनीतिकार और स्टार कैंपेनर के रूप में प्रोजेक्ट कर रहा है ताकि युवा आदिवासी वोटबैंक को वापस खींचा जा सके। अगर पायलट का करिश्मा चला, राजकुमार रोत को करियर की सबसे कड़ी टक्कर मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- हनुमान बेनीवाल के काफिले में क्यों मचाई थी तोड़-फोड़, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.