होम/rajasthan/si-bharti-exam-2025-result-check-rajasthan-rpsc-website

SI Bharti Exam 2025 Result: SI भर्ती परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

SI Bharti Exam 2025 Result:  SI भर्ती परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट
राजस्थान
19 Jun 2026, 05:19 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

SI Bharti Exam 2025 Result: राजस्थान की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित SI भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया है। मात्र 75 दिनों के भीतर ये नतीजे आए। जबकि 2021 का रिजल्ट 103 दिन में जारी हुआ था। इसे RPSC के लिए एक अच्छी पहल माना जा रहा है। 1086 पदों के लिए ये परीक्षा हुई थी। जिसमें 7,70,049 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 5 और 6 अप्रैल को इसका लिखित एग्जाम प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्रों पर हुए थे। जो लोग इस परीक्षा में सफल हुए हैं अब वो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे।

कैसे देखें रिजल्ट

पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं

यहां आपको ऊपर ही रिजल्ट सेक्शन दिखेगा यहां पर क्लिक करें

गहां राजस्थान SI प्लाटून कमांडर रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें

यहां आपको PDF फाइल दिखाई देगी

यहां पर आप अपना रोलनंबर चेक कर सकते हैं

ये भी पढ़ें- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटा बैन, 5 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.