मदन राठौड़ के 'भाड़े के टट्टू' वाले बयान पर बिफरे टीकाराम जूली, कहा- राजस्थान में होगा सत्याग्रह

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के धरना प्रदर्शन और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर देश भर में हलचल मची हुई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल तो अब हर राज्य में विधानसभाओं और पार्टी कार्यालयों पर मार्च कर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन जयपुर में हुए कांग्रेस और बीजेपी के प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने छात्रों को कश्मीर से आए पत्थरबाज और भाड़े के टट्टू बता दिया था जिस पर कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष उन पर हावी हो गया था। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ये तो कह दिया है कि अब राजस्थान में सत्याग्रह होगा।
धर्मेंद्र प्रधान के साथ हो मदन दिलावर का इस्तीफा
मदन राठौड़ के बयान पर टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि संसद मार्च के छात्र प्रदर्शन में छात्रों को कश्मीर से बुलाए गया है और इन्हें विदेशों से फंडिंग मिल रही है।
जूली ने कहा कि छात्र तो भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। लेकिन राजस्थान कांग्रेस तो इनके साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का भी इस्तीफा होना चाहिए। ये राजस्थान का दुर्भाग्य है कि आज सबसे ज्यादा बच्चे यहां ड्रॉपआउट हो रहे हैं। पिपलोदी में स्कूल गिरने की घटना हुई थी। 7 बच्चे मारे गए थे। आज एक साल हो गया लेकिन बच्चों को आज तक इंसाफ नहीं मिला। बीजेपी अपनी स्थिति को क्लियर करे। इनके नेता कह रहे हैं कि जो बच्चों के साथ हुआ है उन्हें मारा गया है तो ये सही कह रहे हैं क्या? मैं पूछना चाहता हूं आपका इस पर क्या कहना है?
राजस्थान के हर जिले में होगा कैंडल मार्च-सत्याग्रह
राजस्थान के हर जिले में कैंडल मार्च निकाला जाएगा और सत्याग्रह किया जाएगा। भीमराव अंबेडकर और गांधी की प्रतिमाओं पर पहुंचा जाएगा। ये सब कुछ बच्चों के समर्थन में किया जाएगा। जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बच्चों को इंसाफ चाहिए ना कि लाठियां चाहिए।
ये भी पढ़ें- आखिर कैसे ACB ने पकड़ा भ्रष्टाचारी सरकारी वकील, रोहित गोदारा गैंग के मामलों की कमजोर पैरवी पर खाई थी घूस
इस लिंक को शेयर करें

