राहुल गांधी के अमित शाह के आरोपों पर टीकाराम जूली का बीजेपी पर पलटवार, कहा- तो बता दो आदेश किसने दिए

Jaipur: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के गृह मंत्री अमित शाह पर धर्मेंद्र प्रधान छात्रों के प्रदर्शन में बच्चों पर फायरिंग कराने का आदेश देने का आरोप लगाया है। जिस पर बीजेपी जबरदस्त विरोध कर रही है और राहुल गांधी से सदन में माफी मांगने का आरोप लगा रही है। इधर कांग्रेस संसद में अमित शाह को बुलाने की लगातार मांग करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी कर रही है। उस पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कोई नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री तो रात के 12 बजे रील बनाकर डाल रहे हैं। वो जाएं ना संसद में और विपक्ष के सवालों पर जवाब दें।
अमित शाह की गलती तो वे इस्तीफा दे दें
टीकाराम जूली ने कहा कि ये लोकतंत्र है, लोकसभा चल रही है जो देश की सबसे बड़ी पंचायत है। देश में इतना बड़ा आंदोलन चला। बच्चों के साथ जो व्यवहार किया गया, पेलेट गन्स चलाई गईं, पटना में तो एके-47 चला दी गई। जवाबदेही किसकी है? राहुल गांधी ने यही कहा है कि अगर अमित शाह से पूछकर ये कार्रवाई हुई तो ये उनकी गलती है, वे इस्तीफा दें और नहीं तो फिर वे नाकाबिल हैं।
ना पीएम संसद जा रहे ना गृहमंत्री
जूली ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ है? यही सवाल किया गया है। आप जवाब तो दीजिए, लोकसभा चल रही है, इतने बड़े मुद्दे हैं लेकिन ना तो प्रधानमंत्री लोकसभा में जा रहे हैं और ना ही केंद्रीय गृह मंत्री। विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आप बोलने नहीं देना चाहते हैं। राहुल गांधी की आवाज को आप दबा रहे हैं। ये न केवल राहुल गांधी की आवाज है बल्कि देश के युवाओं की आवाज है।
ये भी पढ़ें- विपक्ष के हंगामे के चलते शुरु होने के 2 मिनट बाद ही स्थगित लोकसभा कार्यवाही, राज्यसभा में गूंजे ‘अमित शाह हाय-हाय’ के नारे
इस लिंक को शेयर करें

