टोंक में मृतक बुजुर्ग महिला के दोनों कटे हाथ-पैर अभी भी गायब, परिजन बोले- '8 लाख के गहने गायब'

Tonk elderly woman murder case: राजस्थान के टोंक से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के लवादर गांव में 4 कट्टों में बुजुर्ग महिला का शव मिलने के बाद अब नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतका के पास मौजूद 8 लाख रुपये के गहने गायब हैं। वहीं मृतका के हाथ-पैर पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। बता दें कि टोंक के मेहंदवास थाना क्षेत्र में गुरुवार को देर रात चार कट्टों में बुजुर्ग महिला का कटा हुआ शव बरामद हुआ था। बुजुर्ग महिला सालों से अकेली रहती थी। उसका पीहर भी लवादर गांव में ही था।
उधर शव मिलने के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से जांच की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका के पास मौजूद 8 लाख के गहने गायब हैं। मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर गायब गहनों का पता लगाने की मांग की है।
दोनों हाथ-पैर अभी भी गायब
मामले में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। वहीं पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। ग्राम पंचायत के प्रशासक घनश्याम बैरागी ने कहा कि कट्टों में कमर से घुटने तक का हिस्सा और दोनों पैर कट्टे में ही मिले। वहीं कुछ दूरी पर महिला का सिर मिला है। वहीं दोनों पैर और दोनों हाथ अभी तक बरामद नहीं हुए हैं।
जानें पूरा मामला
बता दें कि गुरुवार रात को लवादर गांव में ग्रामीणों को 4 कट्टों में हरबाई पत्नी केसरा गुर्जर का शव मिला था। गांव में रात को कोई सामाजिक कार्यक्रम था। इस दौरान गांव में महिलाएं गीत गाने गई थी। इस दौरान तेज बदबू आई। जब ग्रामीण बदबू वाली जगह पर पहुंचे तो उन्हें कट्टों में किसी के मानव अंग दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ये भी पढ़ेंः भारत रफ्तार के स्टिंग ऑपरेशन का असर, नगर निगम ने सीज़ किया फेमस बार 'द बॉस'
ये भी पढ़ेंः ‘ये जातिगत कार्रवाई’...,EO सस्पेंड मामले में रितु बनावत के खिलाफ सड़कों पर कुशवाहा समाज, पुतला फूंका
इस लिंक को शेयर करें

