होम/undefined/ashok-mittal-ed-raid-raghav-chaddha-now-join-bjp

जिन अशोक मित्तल पर पड़ी थी ED की रेड, अब बीजेपी की वॉशिंग मशीन में हो जाएंगे ‘सफेद’, राघव चड्ढा के साथ बीजेपी में शामिल

जिन अशोक मित्तल पर पड़ी थी ED की रेड, अब बीजेपी की वॉशिंग मशीन में हो जाएंगे ‘सफेद’, राघव चड्ढा के साथ बीजेपी में शामिल
राष्ट्रीय
24 Apr 2026, 05:19 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Raghav Chaddha and Ashok Mittal: राघव चड्ढा ने आम आदमी छोड़ने का ऐलान कर दिया है और बीजेपी ज्वाइन करने की घोषणा कर दी है। राघव चड्ढा के साथ-साथ अशोक मित्तल भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे ये वही अशोक मित्तल हैं जिन पर कुछ दिन पहले ED का छापा पड़ा था। ये छापा भी तब पड़ा था जब आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा से उपनेता के पद से हटा दिया और अशोक मित्तल को अपाइंट कर दिया था।

ED का पड़ा था छापा अब बीजेपी में शामिल हो रहे

15 अप्रैल को ED ने सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के पंजाब के जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम स्थित 8-10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये रेड LPU के फंड से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर थी। हालांकि अब अशोक मित्तल के बीजेपी में शामिल होने की बात पर ये कहा जा रहा है कि अशोक मित्तल को पता था कि बीजेपी में जाने से उसके दाग मिट जाएंगे। क्योंकि बीजेपी अब दागधारियों के लिए वॉशिंग मशीन बन चुकी है। जानकारों का कहना है कि बीजेपी को अब इस बात पर ध्यान देना होगा कि दागदारी नेता उनकी पार्टी में आकर खुद की छवि तो साफ कर ही रहे हैं लेकिन पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को इस पर अपना स्टैंड क्लियर रखना होगा वरना जनता में पार्टी के प्रति भरोसा टूट सकता है।

क्या कहा राघव चड्ढा ने?

राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टीके 10 में से दो तिहाई सांसद अब बीजेपी में विलय करने जा रहे हैं। वे संविधान के प्रावधानों के तहत BJP में विलय कर रहे हैं, ताकि एंटी-डिफेक्शन कानून लागू न हो। उन्होंने कहा कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी था। AAP अब उन मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है जिनके लिए वो बनी थी। मेरी अपनी पार्टी ने मुझे चुप करा दिया था। मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि अब वे उनके नेतृत्व में जनता के मुद्दों पर काम करेंगे। बता दें कि राघव चड्ढा के साथ ही हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी जैसे सांसद शामिल हैं।

आप को सबसे बड़ा झटका

राघव चड्ढा का ये फैसला आप के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। ये पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पार्टी की नींव हिला देने वाला साबित हो सकता है। ये इस बात का साबित करती है कि आप के अंदर लंबे समय से उठा-पटक चल रही थी। पार्टी ने चड्ढा पर आरोप लगाया कि वे AAP के प्रमुख मुद्दों पर चुप रहते हैं, संसद में छोटे-मोटे मुद्दे उठाते हैं। अब 2027 के पंजाब चुनाव से पहले पार्टी में बगावत हो सकती है।

ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने आप छोड़ने का किया ऐलान, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ करेंगे बीजेपी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.