भरतपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हार्डकोर अपराधी विनोद पथैया समेत 7 बदमाश अरेस्ट, बुलेट प्रूफ जैकेट पहन करते थे वारदात

Rajasthan Crime News: राजस्थान पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुलेट प्रुफ जैकेट पहनकर वारदात करने वाली कुख्यात गैंग को गुरुवार रात को भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल से अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने गुरुवार रात को एक होटल में छापा मारा तो सभी बदमाश बैठकर वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस ने होटल से गैंग के सरगना विनोद पथैना समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया। आज पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। बता दें कि अरेस्ट किए बदमाशों में विनोद पथैया के अलावा घनश्याम, अशोक, जितेंद्र, हाकिम, गंगासहाय और केशव शामिल हैं।
होटल मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि गैंग के बदमाश राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों वारदात को अंजाम दे चुके थे। इस मामले में पुलिस एक होटल संचालक की तलाश कर रही है। वह फिलहाल फरार है। गैंग का सरगना विनोद पथैया गांव का रहने वाला है उसके पिता पुलिस में अफसर थे। मथुरा गेट के थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि हमने सूचना पर एक होटल से विनोद पथैया और उसके गैंग के बदमाशों को अरेस्ट किया है। होटल का मालिक जगदीश भी इनकी गैंग का सदस्य है। वह फिलहाल फरार है।
पुलिस ने अरेस्ट किए गए आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक तलवार, पिस्टल के कारतूस और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद की है। पुलिस को मौके पर कई जमीनों के कागजात भी मिले हैं। बदमाश कई जमीनों को कब्जाने की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार विनोद पर कई व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। इनमें यूपी और राजस्थान के सर्राफा व्यापारी शामिल है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी की नई युवा मोर्चा की टीम में क्रिमिनल बैकग्राऊंड और भर-भरकर परिवारवाद, जानें किस-किसको मिली जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें: ...तो क्या जीरो नंबर वालों को भी मिल रही थी नौकरी? चपरासी भर्ती में हाईकोर्ट ने रद्द की अलग-अलग मेरिट कटऑफ
इस लिंक को शेयर करें

