होम/undefined/bjp-mla-kalpana-devi-angry-over-road-work-kota-zila-parishad-meeting

'गैंती-फावड़ा लेकर सड़क बनाने जाऊं क्या...?' अधिकारियों पर भड़कीं BJP विधायक कल्पना देवी, जानें पूरा मामला

'गैंती-फावड़ा लेकर सड़क बनाने जाऊं क्या...?' अधिकारियों पर भड़कीं BJP विधायक कल्पना देवी, जानें पूरा मामला
राजस्थान
19 May 2026, 12:18 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Kota News: कोटा में जिला परिषद की मीटिंग के दौरान बीजेपी विधायक कल्पना देवी अधिकारियों पर भड़क गईं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्या हम गैंती-फावड़ा लेकर सड़क बनाने जाएं। बैठक में बीजेपी विधायक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में पुलिया और उसके सपोर्ट में दीवार बनाने का मुद्दा उठाया था। जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया इसके बाद लाडपुरा से बीजेपी विधायक कल्पना देवी भड़क गईं।

बीजेपी विधायक के पूछने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने एसई जेपी गुप्ता पर सारा दोष डाल दिया। इसके बाद विधायक ने कहा कि ये क्या जवाब हुआ आपका कि काम किसी दूसरे के टाइम हुआ। आपको अगर काम नहीं करना है तो मत करो, आप लोग क्या चाहते हो, हम लोग क्या गैंती फावड़ा लेकर सड़क बनाने जाए।

ये भी पढ़ेंः भारत गैस गोदाम के अंदर डिलिवरी ब्वॉय ने खुद को जिंदा जलाया, जलकर राख हो सकता था पूरा का पूरा गांव

पुलिस चोरों को क्यों नहीं पकड़ रही?

इस दौरान बीजेपी विधायक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों के तार- ट्रांसफार्मर चोरी हो रहे हैं। जब मैंने बिजली विभाग के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि पुलिस वाले चोरों को नहीं पकड़ रहे हैं। क्या बिजली विभाग और पुलिस के बीच कोई तालमेल नहीं है? बता दें कि मीटिंग के दौरान कलेक्टर पीयूष सामरिया, पंचायती राज के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को लेकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः पांच दिन में दोबारा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सबसे ज्यादा जयपुर में बढ़ा रेट, जानिए क्या है ताजा रेट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.