होम/undefined/india-gold-silver-rates-jaipur-rajasthan-3-may-2026

Gold Silver RateToday: सोना-चांदी के क्या है आज के भाव, जानें अपने शहर में दाम

Gold Silver RateToday: सोना-चांदी के क्या है आज के भाव, जानें अपने शहर में दाम
राजस्थान
03 May 2026, 09:47 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Rate: 3 मई 2026 को जयपुर सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम उतार-चढ़ाव के कारण स्थानीय बाजार में भी बड़े बदलाव नहीं दिखे। शादी-विवाह के सीजन के बीच सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है।

कितना उछला सोना?

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने का औसत रेट (10 ग्राम 24 कैरेट सोना) लगभग 1,50,930 रुपए है, वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 1,38,350 रुपए है। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव बिना किसी उतार-चढ़ाव के 1,51,130 रुपए प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं 22 कैरट का भाव भी बिना बदलाव के 1,38,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।

सोने के दाम में आज कोई खास बढ़त नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में नरमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता के कारण सोना फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

चांदी के क्या है भाव?

चांदी के भाव में भी आज भारी उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है और स्थानीय बाजारों में रेट लगभग समान स्तर पर रहे। 1 किलोग्राम चांदी के भाव 2,65,000 है। देश भर के कई राज्यों में यही रेट हैं। वहीं जयपुर में भी चांदी का यही भाव आज चल रहा है। उद्योग जानकारों के मुताबिक औद्योगिक मांग फिलहाल जस की तस है जिससे चांदी के दाम स्थिर रहे।

बाजार में क्या माहौल रहा

सोना-चांदी के कारोबारियों ने बताया कि ग्राहकों की हलचल सामान्य रही। कई ज्वैलर्स का कहना है कि कीमतों में लंबी तेजी के बाद खरीदार इस समय स्थिर भाव का इंतजार कर रहे हैं। वहीं निवेशक वर्ग अभी भी सोने में सुरक्षित निवेश के अवसर देख रहा है। जानकारों की राय है कि आने वाले हफ्ते में अंतर्राष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की मजबूती-कमजोरी के हिसाब से कीमतों में हल्की चहल-पहल देखने को मिल सकती है। वहीं घरेलू मांग भी रेट को प्रभावित करेगी।

ये भी पढ़ें- अचानक फोन पर बज उठा तेज इमरजेंसी अलार्म! घबराएँ नहीं, ये देश भर में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट का टेस्ट था: जानें क्या है ये सिस्टम


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.