होम/undefined/kota-new-medical-college-hospital-women-kidney-failure-after-delivery-congress-protest

कोटा में डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल, 2 की मौत, कांग्रेस का प्रदर्शन

कोटा में डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल, 2 की मौत, कांग्रेस का प्रदर्शन
राजस्थान
08 May 2026, 04:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Kota New Medical College Hospital: कोटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर न्यू मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल में डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई। इनमें से दो की मौत हो गई है। बाकी चार को आज डायलिसिस पर लिया जाएगा। इसमें एक महिला की हालत काफी गंभीर है वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही है। बता दें कि हाॅस्पिटल में सुशीला, धन्नी बाई, चंद्रकला और रागिनी का इलाज चल रहा है।

आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण

हाॅस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार 4 मई को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए चार डाॅक्टरों की टीम कोटा पहुंच गई है। वहीं मामले की जानकारी के बाद कलेक्टर खुद हाॅस्पिटल पहुंचे। इसके अलावा संभागीय आयुक्त ने भी हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। इस बीच खबर है कि चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी आज कोटा आएंगे। ऐसे में वे हाॅस्पिटल का निरीक्षण करेंगे और महिलाओं से बातचीत करेंगे।

इधर इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। जिला कांग्रेस की ओर से आज हाॅस्पिटल का घेराव और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि अभी तक प्रशासन ने एक्शन नहीं लिया है। लापरवाही के कारण दो महिलाओं की मौत हुई है। ऐसे में आज दोषियों पर एक्शन की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः सूबे के मुखिया को क्यों अखर रहा महिलाओं का घूंघट, नहीं बदल रही 'साहब' की सोच

डाॅक्टरों ने बताया महिलाओं का हाल

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार हाॅस्पिटल में भर्ती चंद्रकला ने बताया कि ऑपरेशन के समय कुछ नहीं लगा, इसके बाद घबराहट और तेज दर्द होने लगा। उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं। अभी पेट में दर्द है, डाॅक्टरों के अनुसार चंद्रकला की हालत स्थिर है। वहीं धन्नी बाई की हालत फिलहाल स्थिर है। ऑपरेशन थिएटर से लाने के बाद उनका काफी ब्लड बह गया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनकी किडनी फेल हो चुकी है और पेशाब में भी परेशानी है।

वहीं दो अन्य महिलाओं सुशीला और रागिनी को भी पेशब में परेशानी है। लंबे समय से पेशाब शरीर में रहने से संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः भैराणा धाम पर संतों के समर्थन में उतरे बेनीवाल, बीजेपी सरकार को सुना दी दो टूक


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.