Kotputli Mining Mafia Firing: कोटपुतली में अवैध खनन के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों पर फायरिंग, 5 ग्रामीण घायल, जानें पूरा मामला

Illegal Mining Kotputli Rajasthan: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा कुजेटा गांव में अवैध खनन के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। सोमवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों पर खनन माफियाओं ने गोलीबारी कर दी। घटना में 5 ग्रामीणों को गोली लग गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और ग्रामीण मौजूद है। बता दें कि अजीतपुरा कुजेटा गांव के लोग लंबे समय से अवैध खनन के विरोध में धरने पर बैठे हैं।
गांव में अतिरिक्त जाब्ता तैनात
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले प्रशासन ने धरने पर बैठे ग्रामीणों के लिए लगाए गए टेंट को हटा दिया था। इसके बाद ग्रामीण धरना स्थल से चले गए। हालांकि आज सोमवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर धरना दिया। इसके बाद खनन माफिया ने गोलीबारी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़े। फिलहाल गोलीबारी में घायल हुए लोगों को राजकीय बीडीएम हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल उनकी तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Rahul Gandhi: राहुल गांधी का पुष्कर दौरे से क्या राजस्थान में कुछ बदलने वाला है?
घटना पर क्या बोले एसपी?
घटना के बाद ग्रामीण काफी गुस्से में है। कोटपुतली के एसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि ग्रामीण अवैध खनन के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात लोगों की ओर से गोलीबारी की गई। जिसमें 5 ग्रामीण घायल हुए हैं। दोषियों के लिए खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः दूसरे राज्यों के लिए अच्छा उदाहरण हैं आप....राजस्थान की धरती पर डोटासरा-जूली पर राहुल गांधी के बयान ने मचाई हलचल
इस लिंक को शेयर करें

