होम/undefined/madan-rathore-gautam-dak-viral-audio-statement

गौतम दक के गाली वाले ऑडियो पर मदन राठौड़ का बयान, जानें क्या कहा?

गौतम दक के गाली वाले ऑडियो पर मदन राठौड़ का बयान, जानें क्या कहा?
राजस्थान
30 May 2026, 05:49 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gautam Dak Viral Audio: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का मंत्री गौतम डक के गाली-गलौच वाले वायरल ऑडियो पर रिएक्शन सामने आया है। मदन राठौड़ ने कहा कि गौतम डक का जो बयान आया है, उसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मंत्री से उनकी बात हुई, उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

'गौतम दक ऐसा कर ही नहीं सकते'

मदन राठौड़ ने कहा कि गौतम दक से उनकी फोन पर बात हुई थी जिसमें उन्होंने कहा कि जैसा की ऑडियो में कहा जा रहा है कि वैसा उन्होंने कहा ही नहीं है। लेकिन फिर भी अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो माफी मांगने को तैयार हैं। राठौड़ ने कहा कि इस बात के बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाया है, तब बैठकर ठीक से बात हो पाएगी

मदन राठौड़ ने कहा कि जितना कि वो गौतम दक को जानते हैं वो इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति नहीं है। हमेशा से वे बहुत शालीनता और गरिमा से रहे हैं। इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग वो कर ही नहीं सकते।

ये भी पढ़ें- खेत में कुदाल चलाकर मिट्टी ढोने से लेकर जंगल के शेर बनने तक...सोशल मीडिया पर छा गई डोटासरा-जूली की जोड़ी

क्या था पूरा मामला?

बीते दिनों गौतम दक का एक ऑडियो वायरल हुआ था। कहा जा रहा था कि इसमें वो थानाधिकारी से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि 3 मिनट में 17 बार गंदी-गंदी गालियां मंत्री की तरफ से दी गई है। मामला गर्माने के बाद गौतम दक ने वीडियो जारी किया और कहा कि ये ऑडियो उनका नहीं है बल्कि तकनीक का दुरुपयोग कर ये बनाया गया है। ये पूरी तरह फर्जी ऑडियो है।

लेकिन थानाधिकारी शैतान सिंह ने गौतम दक पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 25 मई को गौतम दक ने थानाधिकारी से इस तरह से गाली-गलौच कर बातचीत की वो भी इसलिए क्योंकि पुलिस दक के एक समर्थक के घर पर एक मामले की जांच के लिए पहुंची थी। जिससे गौतम दक बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को पहले थाने के बाहर मिलने को बुलाया। जब दोनों पुलिसकर्मी पहुंचे तो गौतम दक ने उनसे इस तरह से बात की, जो कि रिकॉर्ड कर ली गई।

ये भी पढ़ें- 'MLA एक भी नहीं और सपने CM बनने के...', ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.