मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने दिखाई जयपुर-फुलेरा शटल ट्रेन को हरी झंडी, बसेड़ी-बोबास के लोगों को करोड़ों की सौगात

Minister Rajyavardhan Singh Rathore: कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए आज बोबास रेलवे स्टेशन से जयपुर-फुलेरा शटल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की इस ट्रेन की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा सेटेलाइट हॉस्पिटल, कालवाड़ महाविद्यालय तथा बसेड़ी में लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से कृषि मंडी निर्माण कार्य प्रगतिरत है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पहली बार बनने जा रहे आईटीआई को युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बाजार में व्यापारियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि किसानों, युवाओं और मरीजों की सुविधा के लिए बेहतर सड़कें सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सड़क निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
तेल-डामर की आपूर्ति प्रभावित हुई
उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते तेल और डामर की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे सड़क निर्माण कार्यों पर असर पड़ा है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि भारत में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य बनी रहे। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहकर सतर्क और एकजुट रहने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 32 उच्च जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है और हर घर तक पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही गर्मियों में पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए दो नए जलकूप निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः भरतपुर में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, 2 मासूम बच्चों की मौत, की जा रही थी अवैध रिफिलिंग
ये भी पढ़ेंः SP ऑफिस में जमीन पर बैठे नजर आए फरियादी, स्मार्ट पुलिसिंग के दावों की खुली पोल, जानें पूरा मामला
इस लिंक को शेयर करें

