होम/undefined/nia-detains-ajmer-youth-over-suspected-links-to-pakistani-terrorist-shehzad-bhatti

NIA ने अजमेर से एक युवक को किया डिटेन, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क का शक

NIA ने अजमेर से एक युवक को किया डिटेन, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क का शक
राजस्थान
30 May 2026, 05:39 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

NIA Raid in Ajmer: एनआईए ने शुक्रवार को राजस्थान में कई जगहों पर छापेमारी की। इसमें अजमेर भी शामिल था। अजमेर को हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल के तौर पर देखा जाता है। लेकिन अब लगता है कि आतंकी आकाओं की नजर फिलहाल अजमेर पर है। एनआईए ने शुक्रवार को छापेमारी के बाद परमेश मीणा को अरेस्ट किया है। इससे पहले मार्च में हरियाणा एटीएस ने कार्रवाई करते हुए लौंगिया मौहल्ला निवासी अली अकबर को अरेस्ट किया था। इससे फिलहाल खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। एनआईए को शक है कि परमेश मीणा का जुड़ाव शहजाद भट्टी से हो सकता है।

जानकारी के अनुसार एनआईए ने परमेश के आॅनलाइन लूडो गेम खेलने की जानकारी मिली। इसके अलावा रिकवरी के कामकाज की जानकारी भी मिली। उसके अजमेर में कोई कारोबार करने की सूचना भी नहीं मिली। इसके बाद एनआईए की टीम ने परमेश से बंद कमरे में पूछताछ की और फिर टीम उसको लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

2 साल रहा पाकिस्तानी आतंकी

बता दें कि इससे पहले 15 मार्च को हरियाणा एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क रखने में आरोप दो युवकों को 2 किलो आरडीएक्स समेत पकड़ा था। इसमें अली अकबर भी शामिल था। इससे पहले अक्टूबर 2021 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ को अरेस्ट किया था। अशरफ अपनी पत्नी के साथ देहली गेट क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में दो साल तक रहा था। इतना ही नहीं अशरफ ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवा लिए थे।

ये भी पढ़ेंः 'MLA एक भी नहीं और सपने CM बनने के...', ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ेंः दहेज ने ली एक और विवाहिता की जान, बाड़मेर में टांके में मिला शव, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.