होम/undefined/pratapgarh-bandh-over-calf-remains-near-religious-site-heavy-police-deployment-across-city

गोवंश का अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों के आह्वान पर आज प्रतापगढ़ बंद, बाजारों में सन्नाटा पसरा, भारी पुलिस बल तैनात

गोवंश का अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों के आह्वान पर आज प्रतापगढ़ बंद, बाजारों में सन्नाटा पसरा, भारी पुलिस बल तैनात
राजस्थान
15 Jun 2026, 12:36 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Pratapgarh Bandh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में धार्मिक स्थल के पास बछडे़ का सिर मिलने के दो दिन बाद माहौल बिगड़ गया है। सोमवार को नाराज हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया इसके बाद सोमवार को प्रतापगढ़ बंद रहा। बता दें कि 13 जून को शहर के एक धार्मिक स्थल के पास गाय के बछड़े का सिर मिला था। ऐसे में आज सुबह से प्रतापगढ़ के बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखे।

इससे पहले रविवार को घटना के विरोध में नगर परिषद् परिसर में हिंदू संगठनों ने बैठक आयोजित की। जिसमें सर्वसम्मति से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने बाजार में व्यापारियों से संवाद कर बाजार को बंद रखने की अपील की थी। जिसका असर आज सुबह से ही नजर आ रहा है। आज प्रतापगढ़ के सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा है।

हिंदू संगठनों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

वहीं इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने कहा कि धार्मिक स्थल के समीप जो घटना हुई है इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में संगठनों ने मामले का खुलासा करने और आरोपियों को जल्द से जल्द अरेस्ट करने की मांग पुलिस से की। हिंदू संगठनों ने कहा कि पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस और प्रशासन ने बंद को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। इसके अलावा पुलिस के आला अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले हिंदू संगठनों ने सूरजपाल चौराहे पर गांधी मूर्ति के सामने धरना दिया था। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया था और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ेंः परिवहन विभाग में 6 निरीक्षकों की पोस्टिंग को लेकर आयुक्त और शासन सचिव में टकराव, 21 दिन में जारी हुए 4 आदेश, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ेंः सवाईमाधोपुर में चलती ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, दोनों शादीशुदा थे, प्रेम प्रसंग का मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.