ये कैसे शिक्षा मंत्री! अर्थी निकालने वाले शिक्षकों पर मामला दर्ज, शिक्षक संघ ने जताया विरोध

Rajasthan teachers protest: राजस्थान में शिक्षकों के आंदोलन के बाद अब विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च मामले में अब कई शिक्षकों पर मामला दर्ज कराया गया है। शिक्षकों ने यह मार्च ग्रीष्मावकाश में कटौती के बाद निकाला था। ऐसे में अब राजस्थान शिक्षक संघ ने प्रदर्शन और रैली निकालने के बाद हुई कार्रवाई को लेकर विरोध दर्ज कराया है। इस कार्रवाई के कारण शिक्षकों में काफी गुस्सा है।
ये थी प्रमुख मांगें
शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि रैली से नाराज होने पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सियाराम ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में कटौती और विभिन्न मांगों को लेकर तीन हजार से अधिक शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रदर्शन किया था।
रैली की सफलता के बाद बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता के जरिए रामगंजमंडी थाने में मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा और कोषाध्यक्ष हेंमत जांगिड़ समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
ये भी पढ़ेंः नीट छात्र आत्महत्या पर परिवार से मिले राजेंद्र गुढा! कलेक्टर को कहा - "अंग्रेज अफसर भी आपसे बेहतर थे"
18 मई को किया था प्रदर्शन
बता दें कि राजस्थान शिक्षक संघ के आह्वान पर 18 मई को प्रदेशभर से शिक्षक रामगंजमंडी पहुंचे। यह क्षेत्र शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का विधानसभा क्षेत्र है। इस दौरान शिक्षकों ने मदन दिलावर की अर्थी निकाली और पुतला फूंका। शिक्षकों की मांग थी कि शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 में छुट्टियों में कमी पर विरोध जताया। ऐसे में अब यह कार्रवाई समझ से परे है।
ये भी पढ़ेंः शिक्षा माफियाओं को संरक्षण देना बंद करें सरकार, सचिन पायलट बोले- 'पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री तुरन्त दें इस्तीफा'
इस लिंक को शेयर करें

