कभी नहीं देखी होगी ऐसी आंधी, बीकानेर समेत 4 जिलों में रेत की सुनामी देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Rajasthan Weather: राजस्थान में नौतपा के बीच जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है उसके अब एक नहीं बल्कि कई रूप देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी राजस्थान समेत पश्चिम के कई जिलों में जहां जबरदस्त आंधी-बारिश और ओलावृष्टि बीते दिन हुई तो वहीं शनिवार को दोपहर में बीकानेर समेत 4 जिलों में ऐसा रेत का जबरदस्त बवंडर उठा कि भरी दोपहरी अंधेरे में डूब गई। हर जगह धूल का गुबार। ऐसे नजारे कि एक बार तो ऐसा लगा कि ये बवंडर नहीं ये रेत की सुनामी हो।
🌪️ काली-पीली आंधी का कहर, बीकानेर हुआ धूल से सराबोर!
तेज हवाएं, उड़ती रेत और धुंधला आसमान…
बीकानेर में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। pic.twitter.com/MGlwpv0pDV
— ShivLal Godara (@ShivLalGodara11) May 30, 2026
ऐसा रेतीला तूफान लगा सुनामी आ गई
शनिवार दोपहर 1 बजे के बाद बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर में ये रेत का बवंडर आया। दिन के उजाले में इतना भयानक रेतीला तूफान देखकर लोग सहम गए, जो जहां था वो वहीं ठहर गया। ऊंची-ऊंची इमारतों को भी रेतीले तूफान ने अपनी आगोश में ले लिया। जानकारों का कहना है कि ये तूफान पाकिस्तान से आया है। इस तूफान लगभग आधे घंटे तक तहलका मचाया और जब वापस गया तो अपने धूल-धुएं के निशान छोड़ गया।
Massive Dust Storm lashes at Bikaner City around 3.00 PM pic.twitter.com/wty8JVAmeN
— Weatherman Rajasthan (@Rajsthanweather) May 30, 2026
धूल भरी आंधी में पूरे बीकानेर को अपने आगोश मे लिया,, दुसरी ओर रामगढ़ शेखावाटी सीकर पहुंची...✍🏻 pic.twitter.com/K1iU69CdMq
— MrMakwana (@MakwanaRamdev) May 30, 2026
बीकानेर के नोखा में आ चुकी बहुत ही ख़तरनाक वाली आँधी@arvindchotia pic.twitter.com/vBNml9lMeS
— Ajit Singh Nokha (@ajits_rathore) May 30, 2026
बीकानेर में आंधी का गुब्बारा
चारों ओर धूल ही धूल होकर बारिश का मौसम #RapidoRide #bikaner pic.twitter.com/cR8u3qnq6D
— Aman The Shanti (@AmanTheShanti) May 30, 2026
आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है और बिजली भी चमक सकती है।
राजस्थान के कुछ हिस्सों में ये आंधी-बारिश अगले 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे आ सकता है। वहीं हीटवेव से राहत भी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- जयपुर समेत इन जिलों का 2-3 डिग्री तक गिरा पारा, आज फिर तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
इस लिंक को शेयर करें

