होम/undefined/ravindra-singh-bhati-statement-on-hanuman-beniwal-pso-suspension

सरकार के खिलाफ बोलोगे तो ऐसा ही होगा...बेनीवाल और अपनी सुरक्षा हटाए जाने पर रविंद्र भाटी का तंज

सरकार के खिलाफ बोलोगे तो ऐसा ही होगा...बेनीवाल और अपनी सुरक्षा हटाए जाने पर रविंद्र भाटी का तंज
राजस्थान
31 May 2026, 03:21 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ravindra Singh Bhati: जयपुर से लेकर नागौर और बाड़मेर तक अब सांसद-विधायक की सुरक्षा हटाने या कम करने का मुद्दा गर्माया हुआ है। जिससे सियासत के गलियारों खलबली मची हुई है। पहले डीडवाना-कुचामन में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का रास्ता रोकने पर अधिकारियों को नापा गया, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती की गई। दूसरी तरफ बाड़मेर कलेक्ट्रेट कूच के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल डालने के मामले में भाटी के PSO को हटा दिया गया। भाटी के 4 में से ये एक ही PSO बचा था। रविंद्र सिंह भाटी ने हनुमान बेनीवाल की भी सुरक्षा हटाए जाने पर बड़ा बयान दिया है।

क्या कहा भाटी ने?

अपने X अकाउंट पर वीडियो जारी कर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि “सरकार के खिलाफ बोलोगे तो सुरक्षा हटेगी, जेल भी जाना पड़ेगा। मेरे PSO तखत सिंह को हटा दिया गया, उन्होंने तो कुछ किया ही नहीं। मजदूरों की बात सुननी चाहिए, अगर प्रशासन और शासन को लगता है कि सुरक्षा हटाकर, जेल भेजकर मामले दर्ज कर हमें दबा सकते हैं तो ये उनकी गलतफहमी है।‘

पिछले डेढ़ महीने से चल रहे मज़दूर आंदोलन के सम्बंध में। pic.twitter.com/dTZBUxjmmr
— Ravindra Singh Bhati (@RavindraBhati__) May 30, 2026

भाटी ने आगे कहा कि सरकार को लगता है कि वो जनता और मजदूरों की आवाज को दबा देगी, लेकिन इसी जनता ने मुझे चुनकर सदन में पहुंचाया है। मेरा कर्तव्य है कि मैं इन शोषित लोगों की आवाज को उठाऊं। सरकार के खिलाफ कुछ बोलोगे तो ये सिक्योरिटी हटा देते हैं। यहां दो ही तरीके हैं, या तो बंद कमरे में बात करो यानी माला जपो या फिर सड़क पर उतरकर जनता के लिए लड़ो।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल छिड़कें भाटी और सस्पेंड हुए PSO, अब भाटी के पास एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं

ये भी पढ़ें- भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, क्या ये मूर्खाधिराज कांड का नतीजा?

भाटी के PSO को किया गया है सस्पेंड

बता दें कि सरकार ने रविंद्र भाटी की सुरक्षा में लगे PSO तखत सिंह को हटा दिया। सरकार का मानना है कि भाटी ने जो बाड़मेर कलेक्ट्रेट कूच के दौरान पेट्रोल उड़लने के मामले को लेकर PSO को कसूरवार माना कि उन्होंने सुरक्षा में चूक की। दूसरी तरफ जयपुर कमिश्नरेट के तीन-तीन (PSO) को बेनीवाल की सुरक्षा से रातों-रात हटा दिया था।

इस पर बेनीवाल ने दहाड़ते हुए साफ कह दिया है कि मैंने कभी सरकार से सुरक्षा नहीं मांगी थी। मेरी सुरक्षा के लिए राजस्थान और देश के लाखों-करोड़ों नौजवान ही काफी हैं।

ये भी पढ़ें- हनुमान बेनीवाल के कानूनी नोटिस वाले बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले- 'विरोध के नाम हुड़दंग करने का अधिकार किसी को नहीं'


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.