होम/undefined/sawai-madhopur-neha-dowry-death-case-husband-family-booked

दहेज के लिए एक और विवाहिता की गई जान, सवाई माधोपुर में फंदे से लटक नेहा ने दी जान, परिजनों ने दर्ज कराया मामला

दहेज के लिए एक और विवाहिता की गई जान, सवाई माधोपुर में फंदे से लटक नेहा ने दी जान, परिजनों ने दर्ज कराया मामला
राजस्थान
01 Jun 2026, 06:26 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Neha Dowry Death Sawai Madhopur: सवाईमाधोपुर से एक और विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मामले में विवाहिता के परिजनों ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम नेहा है। उसने ससुराल में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मामले में फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम नेहा (24) है। घटना के बाद ससुराल के लोग उसे लेकर जिला हाॅस्पिटल पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव का पोस्टमाॅर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

2023 में हुई थी शादी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार नेहा की शादी 2023 में संजय नायक पुत्र ओम नायक निवासी खैरदा के साथ हुई थी। शादी के दौरान नेहा के परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। शादी के एक साल बाद नेहा ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से ही संजय नेहा के परिजनों से कार और बाइक की मांग करता था। इसके साथ ही वह नेहा पर भी दबाव बनाता था। नेहा के पिता की साल 2005 में मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां, छोटा भाई और तीन बहिनें ननिहाल में रहकर गुजर बसर कर रहे थे।

तलाक देने के लिए तैयार थी नेहा

शिकायत के अनुसार संजय लगातार दहेज की मांग करता था। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर तलाक देने की बात कहता था। इसके बाद नेहा के परिजन तलाक के लिए तैयार हो गए लेकिन नेहा के पति ने इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार 30 मई की रात को नेहा ने अपने भाई को फोन किया और उसे आकर ले जाने के लिए कहा। भाई ने सुबह आने का आश्वासन दिया।

5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

इसके बाद 31 मई की सुबह नेहा के ससुर ने उसके ताउ को फोन कर कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं बताकर जिला हाॅस्पिटल बुलाया। जब परिजन हाॅस्पिटल पहुंचे तो नेहा मृत मिली। मामले को लेकर महिला थान प्रभारी भेाजाराम ने बताया कि मृतका के भाई की रिपोर्ट पर ससुराल के 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः Kotputli Mining Mafia Firing: कोटपुतली में अवैध खनन के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों पर फायरिंग, 5 ग्रामीण घायल, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ेंः IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल ने संतों की छीना सुख-चैन? हनुमान बेनीवाल ने क्यों कहा चरित्रहीन


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.