होम/undefined/world-most-dream-analysis-statistics-report-2026

क्या आपको भी आते हैं ऐसे अजीबोगरीब सपने? ये है दुनिया में सबसे ज्यादा नींद में आने वाले ख्वाब

क्या आपको भी आते हैं ऐसे अजीबोगरीब सपने? ये है दुनिया में सबसे ज्यादा नींद में आने वाले ख्वाब
लाइफ स्टाइल
22 May 2026, 01:32 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

आपने अक्सर अपने सपनों में अजीब–ग़रीब चीज़ें देखी होंगी। सपने हमें ऐसी दुनिया में ले जाते हैं जहां एक पल के लिए यह फर्क करना मुश्किल हो जाता है कि असलियत क्या है और सपना क्या। कभी–कभी तो हम इतने विचलित हो जाते हैं कि जागने के बाद भी उसका असर महसूस होता हैं- जैसे तेज़ धड़कन, आँखों से आँसू आना, पसीना आना जैसी चीज़ें।

वर्ल्ड ऑफ़ स्टैटिस्टिक की रिपोर्ट्स और ऑनलाइन सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक दुनिया के अलग–अलग हिस्सों में लोगों के सपनों के पैटर्न अलग दिखाई देते हैं।

कहां कैसे सपने देखे जाते है?

भारत, ऑस्ट्रिया, ब्राज़ील और मिस्र जैसे देशों में सांप के काटने का सपना सबसे ज़्यादा देखा जाता है। इतना ही नहीं, भारत में दांत टूटने, मरने या अपने करीबी की मौत जैसे सपने भी आम हैं। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और नाइजर में मौत के सपने देखना बहुत आम बात है। इसके अलावा फ्रांस, जापान और मेक्सिको में लोगों को अपने एक्स यानी पहले पार्टनर के सपने सबसे ज़्यादा आते हैं। चीन, दक्षिण कोरिया और जापान में एग्जाम और एकेडमिक्स से जुड़े सपने सबसे ज्यादा देखे जाते है।

नीचे वर्ल्ड ऑफ़ स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट दी गई है जिसमें किन देशों में कैसे सपने देखे जाते हैं, बताया गया है।

क्या है इसके पीछे का कारण?

मनोवैज्ञानिक सिग्मंड फ्रॉयड मानते थे कि हमारे सबकॉन्शस माइंड में कुछ ऐसी इच्छाएँ, ख़्वाहिशें या डर होते हैं जिन्हें हम मानने से इनकार कर देते हैं— और वही सपनों के रूप में दिखाई देते हैं। कई साइकोलॉजिस्ट मानते हैं कि फ्रॉयड अक्सर अपने पेशेंट्स को उनके सपने डायरी में नोट करने को कहते थे, जिसे ड्रीम एनालिसिस भी कहा जाता है। ये साइकोलॉजिकल मेथड है जो पेशेंट्स की मानसिक परेशानी का समाधान ढूंढने में काम लिया जाता है। इसी वजह से लोगों को कभी भूत, पीछा किए जाने, गिरने, परीक्षा, या अपराध जैसी घटनाओं से जुड़े सपने भी दिखाई दे सकते हैं। वैज्ञानिक आज भी सपनों को पूरी तरह समझने की कोशिश कर रहे हैं, और ये विषय अब भी रिसर्च का हिस्सा बना हुआ है।

कंटेंट- एकता शर्मा

ये भी पढ़ें- अब घंटों नहीं मिनटों में बनेगी मेयोनीज़..सिर्फ 5 चीजों से बनाएं एगलेस मेयो

ये भी पढ़ें - भूलकर भी ना पीएं ये जूस... बाल हो जायेंगे इतने शानदार कि हर नजर आप पर जाएगी ठहर !


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.