अराघची से छिनेगा विदेश मंत्री का पद, क्या ईरान की सरकार में पड़ रही फूट

अराघची से छिनेगा विदेश मंत्री का पद, क्या ईरान की सरकार में पड़ रही फूट
अंतरराष्ट्रीय
01 May 2026, 04:15 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Iran US War: ईरान में अब सरकार में फूट पड़ रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि विदेशी मीडिया कह रहा है। ब्रिटेन की मीडिया आउटलेट के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान विदेश मंत्री अब्बास अराघची से खुश नहीं है। ऐसे में अब अब्बास अराघची अपना पद छोड़ सकते हैं।

दरअसल ब्रिटेन की मीडिया आउटलेट ‘ईरान इंटरनेशनल’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। वो जो भी मीडिया में बयान दे रहे हैं या फिर जो कुछ भी कदम उठा रहे हैं, उसकी चर्चा ना तो राष्ट्रपति कार्यालय से की जा रही है ना ही खुद राष्ट्रपति पेजेशकियान से। वे कैबिनेट के अधिकारियों और नीतियों के बजाय ईरान की सेनी के मनमुताबिक काम कर रहे हैं। यानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक ही काम कर रहे हैं।

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा- सेना की मर्जी से काम कर रहे विदेश मंत्री

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची को लेकर राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का मानना है कि अराघची कूटनीति पर चर्चा के लिए सरकार से ज्यादा सेना का साथ दे रहे हैं। कथित तौर पर उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो वो अराघची को पद से हटा देंगे। राष्ट्रपति को कोई जानकारी दिए बिना ही वे सेना की कमांडर अहमद वाहिदी की मदद कर रहे हैं।

इधर ईरान पर आखिरी वार के लिए तैयार अमेरिका

दूसरी तरफ अमेरिका ईरान पर अपने आखिरी वार के लिए तैयारी कर ली है। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ट्रंप को ऐसी रणनीति के बारे में बताया है जिससे ईरान को कमजोर किया जा सके और उस पर शांतिवार्ता के लिए दबाव बनाया जा सके। इसके लिए वो अब सैन्य हमलों को नए सिरे से ऑपरेट किया जाएगा।

यूरेनियम भंडार पर कब्जा करेगा अमेरिका

ट्रंप को जो रणनीति अमेरिकी सेना ने बताई है उसके मुताबिक वो ईरान पर हमला कर वहां के यूरेनियम भंडार पर कब्जा करेगा। कब्जा करने के बाद यहां से यूरेनियम अमेरिका लाया जा सकता है जिसमें स्पेशल कमांडो सेना की मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने पोस्ट की राइफल थामे तस्वीर, लिखा – “No More Mr. Nice Guy”, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी

ये भी पढ़ें- व्हाइट हाउस डिनर में अचानक गोलियां! अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप — फिर क्या हुआ?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.