बालों की समस्याओं से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रिजल्ट्स ऐसे कि शीशे में खुद को निहारते नहीं थकेंगे

Hair Problems: आजकल भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में बालों से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। हर दूसरा इंसान इससे जुड़ी समस्या का सामना कर रहा है। सिर्फ बाल झड़ना ही एक समस्या नहीं है बल्कि बालों का रफ़ होना, डैमेज होना भी एक समस्या है। आइए जानते है कि क्या है ऐसे घरेलू नुस्खे (Home Remedies) जिसको अपना कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
इनमें में से किस समस्या से जूझ रहे हैं आप?
आजकल Hair fall ही नहीं Hair Breakage, Roughness, Split ends, Frizziness, Dryness, Dandruff, Grey Hair की भी समस्या काफी बढ़ चुकी है। इसका मुख्य कारण बढ़ता पॉल्यूशन, पानी की क्वालिटी में गिरावट और मॉडर्न लाइफस्टाइल है, जो हमारे बालों पर बहुत बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। इसी के साथ, हमारा खानपान, स्मोकिंग, बहुत ज्यादा स्ट्रेस, हेयर ट्रीटमेंट या मेडिकल कंडीशन भी बालों के हेल्थ को खराब करने की एक वजह है। अगर इनका ध्यान नहीं रखा गया तो और भी बड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती है और कई बार तो ये पोषक तत्त्वों की कमी और जेनेटिक्स की वजह से भी हो सकता है।
क्या करें कि ये समस्या बार-बार न हो
अगर सिर्फ हेयर फॉल हो रहा तो आप प्याज़ (Onion) या अदरक (Ginger) के जूस का यूज़ कर सकते है जो तुरंत असर दिखाता है। आप कोकोनट ऑइल (Coconut Oil) में प्याज़ या अदरक के टुकड़े डाल कर फ्राई कर सकते है और जब ये अच्छी तरीके से फ्राई हो जाए तो छान कर अलग कर लें और क्योंकि ये थोड़े प्याज की गंध वाले होते है इसीलिए इसे जब भी बाल धोना हो तो उससे कुछ घंटो पहले या एक रात पहले यूज़ करें, जिससे गंध आपको ज्यादा परेशान ना करे।
ये भी पढ़ें- अगर आपको भी चाहिए कोरियन ग्लास स्किन तो डायट में शामिल करें ये चीजें
घर पर ही तैयार करें ये हेयर स्प्रे (DIY Hair Spray)
इसका यूज़ ज्यादातर स्कैल्प के लिए किया जाता है, जो अलग-अलग समस्या के लिए अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। जिसमे से कुछ की चर्चा हम यहां कर रहे हैं।
1.Fermented Rice Water Spray

आप थोड़ा-सा Rice को कुछ घंटे या पूरी रात पानी में भिगोकर उसके पानी का भी यूज़ कर सकते है ये बालों को अच्छी पोषण देता और हेयर ग्रोथ में भी हेल्प करता है। इसे आप स्कैल्प और लम्बाई दोनों पर लगाएं।
2.Fenugreek Seeds Water Spray

Fenugreek Seeds (मेथी दाना) को पानी में उबाल या रातभर पानी में फुला कर उस पानी को स्कैल्प पर स्प्रे करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। ये हेयर फॉल रोकने में काफी मदद करता है।
3.Rosemary Water Spray- Rosemary Leaves (गुलमेहंदी) को पानी में उबल कर स्कैल्प पर स्प्रे करें ये हेयर ग्रोथ में काफी हेल्प करती है।

4.Clove Water Spray- आप Clove (लौंग) को लेकर इसे पानी में उबाल कर इसके पानी को यूज़ कर सकते है आप चाहे तो प्याज के तरह इसको भी ऑइल में डाल कर मिक्स ऑइल बना सकते है। ये बालों की लम्बाई में हेल्प करता है।

ध्यान रखें कि ये मिक्स ऑइल ज्यादा देर तक लगा कर न रखे वरना बालों में ड्राईनेस कि समस्या आ सकती है। और ये भी ध्यान रखे गर्म तासीर वाली चीजें गर्मियों में ज्यादा देर तक लगा कर ना रखे।
इन हेयर मास्क से मिलेगी निज़ात (DIY Hair Masks)
इसका ज्यादातर यूज़ बालों की लम्बाई के लिए किया जाता है, जिससे बालों को खूबसूरती मिलती है और इसे आप घर में मौजूद चीजों से ही बना सकते हैं। ये बनाने में हेल्प करता है।
1. Banana Hair mask- इसके लिए आप अपने बालों के लम्बाई के अनुसार एक या दो केले ले कर उसको पीस ले फिर इसमें थोड़ा दही, 1 छोटा चमच्च Honey, 1 चमच्च Alovera Gel मिलाकर अपने बालों में लगा लें और 20 मिनट बाद बाल को शैम्पू से वॉश कर लें। इससे बालों की गुणवत्ता अच्छी होती है।
2. Flaxseeds Gel mask- इसके लिए आप Flaxseeds (अलसी के बीज) को Gel फॉर्म में आने तक उबाल ले और इसको गर्म-गर्म ही छान ले और फिर ठंडी होने के बाद बालों में अप्लाई करे और 30 मिनटों बाद शैम्पू से वाश कर लें। इससे बालों में Shine आती है और बाल Strong भी होती है।
3.Henna Hair mask- आप Henna Mehndi (हरी मेहंदी) भी लगा सकते है इसके लिए आप रात में Henna Mehndi को चाय पत्ती के पानी में घोल कर रख दें और सुबह लगा ले और लगभग एक घंटे तक बालों में लगा कर रखे फिर धो लें और उस दिन शैम्पू ना करें और अगले दिन शैम्पू करें इससे बाल काफी खूबसूरत होने लगते है और एक प्रोटेक्टिव लेयर भी मिलती है बालों को।
ये भी पढ़ें- चेहरे पर झुर्रियां और काले घेरे? घर पर ही 4 चीजों से बना लें ये जादुई एंटी-एजिंग मास्क, 30 मिनट में दिखेगा असर!
कंटेंट- कीर्ति कुमारी
इस लिंक को शेयर करें

