Summer Recipes: गर्मी में ये क्विक रेसिपीज़ आपक देंगी अल्टीमेट कंफर्ट, न्यूट्रीशन के साथ-साथ टेस्ट भी

Summer Quick Recipes: क्या आप भी गर्मी में बाहर का तला-भुना मसालेदार खाना खाने से बचते हैं? या आपको तला हुआ खाना और फ़ास्ट फ़ूड खाने के बाद अक्सर गैस, एसिडिटी, पेट में दर्द, और सीने में जलन जैसा महसूस होता है? तो अब गर्मी में छोड़ें बाहर का समोसा-कचौरी और घर पर बनाएं ये समर स्पेशल क्विक रेसिपी (Summer Special Quick Recipes) जो फूड ब्लॉगर्स की सिग्नेचर रेसिपी है।
1-हेल्दी योगर्ट सलाद (Yogurt Salad):
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये रेसिपी बेहद खास है। इसे बनाने के लिए बस कुछ ही चीजों की जरूरत है।
सामग्री
300 ग्राम दही
60 ग्राम भीगे चिया सीड्स
सनफ्लॉवर सीड
मखाने
घी
शहद
काला नमक
चाट मसाला
सभी मसाले

विधि
मखानों को धीमी आंच पर घी में रोस्ट करें। उसके बाद इसमें योगर्ट, चिया सीड्स, सनफ्लावर सीड्स, हरी चटनी, मीठी चटनी, काला नमक, जीरा, चाट मसाला, लाल मिर्च डालें। सलाद का रूप देने के लिए आप इसमें खीरा, बारीक कटे टमाटर, और बारीक प्याज और जीरो साइज नमकीन (सेव) से गार्निश भी कर सकते हैं।
2. मूंग दाल दलिया
दाल से बनी रेसिपीज़ वेजिटेरियन (शाकाहारी) लोगों के लिए बेस्ट सोर्स ऑफ़ प्रोटीन इनटेक मानी जाती है।
सामग्री
दलिया
हरी छिलके वाली दाल
सब्जियाँ (ब्रोकली, गोभी, मशरूम, गाजर, हरी मिर्च, बेल पेपर)
अदरक लहसुन पेस्ट (ऑप्शनल)
हींग
जीरा
ऑयल

विधि
एक बाउल में दाल और दलिया बराबर मात्रा में मिला लें और अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद, कुकर में तेल गर्म करें, आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घी गर्म होने पर इसमें जीरा और हींग डालें। अच्छी तरह से जीरा पकने के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, बेल पेपर (पीली, लाल, हरी शिमला मिर्च), मशरूम को तेज आंच में पकाएं। इसमें बाकी बची सब्जियां, नमक, लाल मिर्च, थोड़ी सी हल्दी और धनिया डालकर हिलाएं। इसमें पानी डालकर मूंग दाल और दलिया डालें, कुकर का ढक्कन बंद करें और 3-4 सीटी लगाएं और गर्म-गर्म सर्व करें।
ये भी पढ़ें- रबड़ी या दूध नहीं, बल्कि यहां दही के साथ खाई जाती है जलेबी! एक बार खा गए तो भूल जाएंगे पुराना स्वाद
3. सोयाबीन ग्रैन्यूल्स पोहा
पोहे तो नाश्ते में अक्सर हम खाते ही रहते हैं, पर जिन लोगों के लिए चावल और पोहे बंद हैं उनको भी अब इसका स्वाद खाने को मिल सकता है। यह सोयाबीन पोहा आपको पोहे जैसा एहसास और उससे ज़्यादा प्रोटीन देता है।
सामग्री
1 कप सोयाबीन ग्रैन्यूल्स
1 चम्मच सरसों का तेल
करी पत्ता
हींग
बारीक कटे प्याज
हरी मिर्च
हल्दी पाउडर
उबले आलू, मटर, मूंगफली
1 चम्मच नींबू का रस
नमक, लाल मिर्च और कुछ मसाले

विधि
सोयाबीन को 5 मिनट गर्म पानी में उबालें। अच्छी तरह उबलने के बाद इसे साइड में रख दें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें, इसमें जीरा/राई डालें और चटकने के बाद इसमें हींग, करी पत्ता और मूंगफली डालकर हिलाएं। इसके बाद इसमें सब्जियां, नमक, लाल मिर्च, धनिया डालकर थोड़ी और देर भूनें। सब्जियां पकने के बाद इसमें नींबू का रस, थोड़ी सी चीनी डालें और सोयाबीन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। गैस से उतारकर धनिया, नमकीन डालकर सर्व करें।
4. एपिक समर चना-राजमा सलाद
सामग्री
1 कप चना
1 कप राजमा
चेरी टोमेटो
लाल प्याज
गाजर, चुकंदर
अनार
एवोकाडो
पनीर, लहसुन, धनिया, योगर्ट, पुदीना की सॉस
चाट मसाला
काली मिर्च पाउडर

विधि
राजमा और चने को रात को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह पानी से निकालकर कुकर में 1-2 सीटी तक पकाएं। अच्छी तरह से नर्म होने के बाद राजमा और चनों को बाउल में डालें। इसमें लच्छा प्याज, चेरी टोमेटो, एवोकाडो, अनार समेत काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस (ऑप्शनल) डालें। इसमें पनीर सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें, और मिनटों में तैयार इस रेसिपी को ब्रेकफास्ट या इवनिंग स्नैक्स में एन्जॉय करें।
5. विदाउट ग्रिल सैंडविच
सामग्री
1 चकुंदर
1 खीरा
1 प्याज
1 गाजर
योगर्ट
काली मिर्ची
काला नमक
चिल्ली फलैक्स

विधि
चुकुन्दर, गाजर,खीरे को ग्रेट करे और दही में मिलाएं, इसमें काला नामक,मिर्ची ,काली मिर्ची और स्वाद अनुसार नमक डाले और सबको अच्छे से मिक्स करें। फ्रीज में रखे, अब ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड ले और इनके साइड से कोने काट लें। इसमें बटर की लेयर लगाए और तैयार मसाले को ब्रेड पर अच्छी तरह से लगाकर इसपर चिली फलेक्स स्प्रिंकल करें और ब्रेकफास्ट में खाये। इन्हें आप अपने गेस्ट को स्लाइडर के रूप में भी सर्वे कर सकते है।
कंटेंट- एकता शर्मा
ये भी पढ़ें- चुभती गर्मी में खुद को कूल और फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें ये देसी ड्रिंक, गर्मी हो जाएगी छूमंतर!
ये भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक्स का भी बाप है ये देसी ड्रिंक, नाम सुनकर यूपी-बिहार वालों का पिघल जाएगा दिल
इस लिंक को शेयर करें

