अरसा बीत गया इस तस्वीर के इंतजार में, पायलट के साथ गहलोत बोले- रिकॉर्ड कर लो फिर कहोगे बनती नहीं

अरसा बीत गया इस तस्वीर के इंतजार में, पायलट के साथ गहलोत बोले- रिकॉर्ड कर लो फिर कहोगे बनती नहीं
राजस्थान
22 Apr 2026, 04:36 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ashok Gehlot Sachin Pilot: आज एक अरसे बाद बेहद दिलचस्प और सियासी दुनिया की सबसे चर्चित तस्वीर देखने को मिली। ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि राजस्थान की राजनीति की उन दो धुरंधरों की है। जिनके बिना सियासत की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। दरअसल हम बात कर रहे हैं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की। इन दोनों की एक साथ हंसते हुए का वीडियो राजस्थान से दिल्ली तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

आज दिल्ली इंदिरा भवन में सचिन पायलट जी और अशोक गहलोत जी की मुलाकात हुई।
सचिन पायलट बंगाल से दिल्ली लौटे थे और अशोक गहलोत जयपुर से दिल्ली पहुंचे थे।
अशोक गहलोत ने मुस्कुराते हुए कहा कि देख लो एक साथ हैं “फिर कहते हो की हम दोनों में बनती नहीं है... पायलट बोले हां देख लो आप मैं भी… pic.twitter.com/F7XM0GR3Ig
— Jeetu Besla (@JeetuBesla) April 22, 2026

'ले लो फिर कहोगे हममें बनती नहीं'

मौका था दोनों नेताओं के बहुप्रतीक्षित मिलन का। बुधवार को अशोक गहलोत नई दिल्ली के इंदिरा भवन पहुंचे थे। जैसे ही गहलोत अपनी गाड़ी से उतरे देखा सामने सचिन पायलट हाथ जोड़कर खड़े हैं। वे तुरंत ही पश्चिम बंगाल से चुनाव प्रचार कर दिल्ली लौटे थे। दोनों नेता बेहद गर्मजोशी से मिले। बस फिर क्या था मीडिया के कैमरों ने तुरंत इस तस्वीर को रिकॉर्ड खींचना शुरू किया। तो गहलोत ने यहां पर भी खिंचाई कर ली और मीडिया से बोले कि कर कर लो रिकॉर्ड फिर कहोगे कि बनती नहीं, इतना बोलते ही वहां खड़े सचिन पायलट समेत सभी लोग ठहाके लगाने लगे। गहलोत ने कहा हां भाई, अब आप लोगों को कैसे बताएं, कि कितनी बनती है। इस पर सचिन पायलट ने कहा कि हां, देखो पीछे मैं भी खड़ा हूं। इतना कहकर और मीडिया को फुटेज देकर दोनों नेता साथ में इंदिरा भवन के भीतर चले गए।

ये दोनों नेता तो भीतर चले गए लेकिन बाहर अब चर्चाओं का गुबार उड़ रहा है। जानकारों का कहना है कि ये तस्वीर दिखाती है कि गहलोत और पायलट के बीच अब सब कुछ ठीक हो चुका है। सब कुछ क्लियर हो चुका है। जिस गुटबाज़ी की बात कही जाती थी वो अब दोनों के हाव-भाव से नदारत दिख रही है। लेकिन उनका ये भी कहना है कि ये तस्वीर देखने की कुछ और समझने की कुछ और भी हो सकती है। क्या पता सिर्फ मीडिया को दिखाने के लिए ही ये सब हो और भीतर ही भीतर कुछ और पक रहा है।

क्या पायलट ही कांग्रेस के सब कुछ?

सचिन पायलट बंगाल चुनाव में प्रचार करके लौटे हैं। लेकिन बात अभी तक उनकी ही हो रही है। वो ये कि सचिन पायलट अब कांग्रेस के सर्वेसर्वा की स्थिति में होते जा रहे हैं। दिल्ली में उन्हें संगठन सचिव बनाने की कही जा रही है। केरल, कर्नाटक, बंगाल में उनका चेहरा चमक रहा है। दिल्ली के आलाकमान के साथ वो हर इवेंट में दिखाई दे रहे हैं।

दूसरी तरफ अशोक गहलोत राजस्थान में ही सक्रिय हैं उन्हें राजस्थान से बाहर फिलहाल पार्टी मौका नहीं दे रही हैं या यूं कहें कि अब पार्टी युवा चेहरे पर ही अपना फोकस कर रही है। क्योंकि एक वक्त था 2023 में, जब कांग्रेस गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने वाली थी, लेकिन पार्टी की इस चाह ने खुद गहलोत के विधायकों-मंत्रियों ने पानी फेर दिया था। जानकार कहते हैं शायद इसी वजह से कांग्रेस पार्टी अब गहलोत को बाहर भेजना या दिल्ली लाना नहीं चाहती है। क्यों पार्टी खुद 25 सितंबर, 2023 जैसा घटनाक्रम नहीं दोहराना चाहती।

ये भी पढ़ें- रिफाइनरी में आग पर Ex CM गहलोत का विस्फोटक बयान, बोले PM की रैली में इतनी बड़ी लापरवाही


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.